फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Maheshwari Sangh elections concluded in Indore; Baheti becomes President, Sarda becomes Vice-Pres

Indore News: इंदौर में माहेश्वरी संघ के चुनाव संपन्न,बाहेती बने अध्यक्ष, सारड़ा उपाध्यक्ष बने

Sun, 05 Jul 2026 05:48 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 05 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

इंदौर माहेश्वरी समाज के चुनाव में इस बार जगन्नाथ पैनल का दबदबा देखने को मिला। कुल 398 मतदाताओं में से करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद शाम को हुई मतगणना में जगन्नाथ पैनल के छह उम्मीदवार विजयी रहे।

विज्ञापन
Indore News: Maheshwari Sangh elections concluded in Indore; Baheti becomes President, Sarda becomes Vice-Pres
माहेश्वरी संघ के चुनाव संपन्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न हुए। इस बार दो पैनल आमने-सामने थे। दोपहर तक मतदान होने के बाद शाम को मतगणना शुरू हुई। माहेश्वरी संघ में कुल 398 मतदाता हैं। 60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन


चकानैन और जगन्नाथ पैनल आमने-सामने थे। चुनाव में जगन्नाथ पैनल का दबदबा रहा। इस पैनल के छह उम्मीदवार चुनाव जीते। ईश्वर बाहेती अध्यक्ष बने। उन्होंने सत्यानारायण मंत्री को हराया। उपाध्यक्ष पद पर अजय सारड़ा, रजत बेड़िया और केदार हेड़ा विजयी हुए। सचिव पद का चुनाव संजय मान्धन्या ने जीता। संयुक्त सचिव पद पर हर्ष राठी और रजत लड्ढा चुनाव जीते। प्रचार मंत्री चेतन बियानी और संगठन मंत्री नीलेश सारड़ा बने।
विज्ञापन

 

सुबह से दोनों पैनलों के उम्मीदवार छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी स्कूल पहुंच गए थे। उनके समर्थक भी मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवारों का प्रचार करते नजर आए। मतदान दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दो चरणों में हुआ। सभी सदस्यों को पहचान पत्र लाने के लिए कहा गया था। चुनाव जीतने वाले पदाधिकारी तीन साल के लिए संघ में काबिज हुए हैं। संघ के अलावा जिला कार्यसमिति, पश्चिमी मप्र प्रादेशिक सभा और अखिल भारतीय महासभा के प्रतिनिधियों के लिए भी सदस्यों ने मतदान किया। परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed