{"_id":"67a440d63a0b653d4e05f163","slug":"indore-news-madhya-pradesh-weather-update-imd-mausam-rain-temperature-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मौसम का बड़ा उलटफेर! ठंड फिर लौटी, बारिश का नया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मौसम का बड़ा उलटफेर! ठंड फिर लौटी, बारिश का नया अलर्ट
Thu, 06 Feb 2025 10:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:24 PM IST
सार
Indore News: ठंड का असर कम हुआ, लेकिन फिर दिन में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। आज फिर शीत लहर है। 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम में होगा बदलाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर समेत मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई थी लेकिन गुरुवार सुबह से फिर शील लहर लौट आई है और तापमान में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार को दिन का पारा सीधे पांच डिग्री गिरा और 25.4 पर आ गया वहीं रात का पारा भी 2 डिग्री गिरा और 13.8 पर आ गया। वहीं गुरुवार को दिन का पारा और दो डिग्री गिरकर 23.5 पर और रात का पारा 0.4 गिरकर 13.4 डिग्री पर आ गया।
शीत लहर ने घरों में कैद किया
शीत लहर का यह आलम है कि दोपहर की तेज गर्मी के समय भी लोग कंपकंपाते रहे। अलसुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद में तो लोग घरों में दुबके रहने को ही मजबूर हो गए। बुधवार को शुरू हुई ठंडी हवाएं गुरुवार को भी सितम बरपातीं रहीं। दो दिन पहले तक लोगों ने गर्म कपड़े पहनने छोड़ दिए थे लेकिन बुधवार से फिर से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे।
प्रदेश में तीन तरह के मौसम
फरवरी की शुरुआत के पहले छह दिनों में प्रदेश में तीन तरह के मौसम देखने को मिले हैं। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, दिन में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। बीते तीन दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहा। इसका सीधा असर यह रहा कि प्रदेश में दिन के समय गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन और रात दोनों ही समय तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश के कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, फिलहाल तापमान इससे अधिक बना हुआ है।
8 फरवरी से नया विक्षोभ
आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार, 12, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दस से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम हो जाएगा, जिससे दिन और रात दोनों ही समय के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका हल्का असर देखा जा सकता है।
कल अच्छी धूप रहेगी
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 7 फरवरी को दिन में तेज धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी। 8 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना बढ़ सकती है।