फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news madhumilan chhawani road widening proposal faces protest from traders

Indore News: दुकानें टूटीं तो हमारा घर उजड़ जाएगा, मधुमिलन चौराहे से छावनी रोड 80 फीट करने पर भड़के व्यापारी

Mon, 17 Nov 2025 09:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Nov 2025 09:25 AM IST
सार

Indore News: सड़क की दोनों ओर शहर का सबसे पुराना बाजार है, जो होलकरों के समय से है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क को पहले 60 फीट चौड़े करने का प्रस्ताव था, बाद में इसे 80 फीट कर दिया गया।
 

विज्ञापन
indore news madhumilan chhawani road widening proposal faces protest from traders
0.87 किमी लंबी इस सड़क में लगभग 700 दुकानें हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर। शहर के मास्टर प्लान में मधुमिलन चौराहे से छावनी पुल तक मौजूदा सड़क को 80 फीट चौड़ी बनाने का प्रस्ताव है। इसका स्थानीय व्यापारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इससे 200 साल पुराना ऐतिहासिक बाजार (700 दुकानें, 1000 मकान) नष्ट हो जाएगा, जबकि यहां 60 फीट चौड़ी सड़क बनाकर और अन्य उपायों से भी क्षेत्र का यातायात सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन


इंदौर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार मधुमिलन चौराहे से छावनी पुल तक की रोड को मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। इस सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना है। इस मार्ग पर सड़क की दोनों ओर शहर का सबसे पुराना बाजार है, जो होलकरों के समय से है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क को पहले 60 फीट चौड़े करने का प्रस्ताव था, बाद में इसे 80 फीट कर दिया गया। यदि इस सड़क को 80 फीट चौड़ा किया गया तो पुराने इंदौर का एक प्रमुख बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यहां पर दूध, अनाज, मिठाइयों के कई बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं। ये व्यापारी लगभग 200 साल से अधिक समय से यहां पर व्यापार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमेन जवाद के भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


700 दुकानें और 1000 मकान प्रभावित होंगे
सड़क चौड़ीकरण की इस कार्रवाई में लगभग 700 से अधिक दुकानें और 1000 से अधिक मकान प्रभावित होंगे। कई दुकानें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। स्थानीय व्यापारी सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि यहां 60 फीट चौड़ी रोड बनाने के साथ अन्य उपाय करने पर भी क्षेत्र में काफी सुधार हो जाएगा। 

तीन वार्ड लगते हैं यहां
इस सड़क पर तीन वार्ड आते हैं। वार्ड 55, 62 और 62 के अंतर्गत यह सड़क आती है। यहां पर तीनों वार्डों में क्रमशः मृदुल अग्रवाल, रूपा दिनेश पाल और पंखुड़ी जैन पार्षद हैं। इंदौर के कई दिग्गज नेता भी इन्हीं क्षेत्रों में रहते हैं। चिड़ियाघर, सपना संगीता और जावरा कंपाउंड स्थित जिला भाजपा कार्यालय जाने वाले लोग भी इस सड़क का उपयोग करते हैं।

सरकार को अन्य उपायों पर सोचना चाहिए
बीआरटीएस टूट गया है, जिससे यातायात में जल्द सुधार दिखेगा। छावनी में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। लोडिंग से भी यहां पर बहुत जाम लगता है। यदि ये सब उपाय किए जाएंगे तो इतनी तोड़फोड़ नहीं करना पड़ेगी। 80 फीट सड़क चौड़ी करेंगे तो शहर का पुराना छावनी बाजार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। 

- भारत मथुरावाला, अध्यक्ष, छावनी खेरची व्यापारी संघ

80 फीट चौड़ाई पर कोई सहमत नहीं होगा
यहां के व्यापारी भी शहर का विकास चाहते हैं, लेकिन 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने पर कोई सहमत नहीं होगा। व्यापार करने के लिए दुकानें ही नहीं बचेंगी। कई पीढ़ियों से हम यहां पर व्यापार कर रहे हैं। यदि इस तरह से हमारी दुकानें टूट गई तो हमारा घर कैसे चलेगा। हमारे पूरे परिवार इन्हीं दुकानों से आय पर निर्भर हैं। 
- अर्जुन यादव, व्यापारी, छावनी क्षेत्र

व्यापारियों से सहमति बनाने का आग्रह
छावनी के व्यापारियों से कई बार बात हुई है। वे स्वयं भी इंदौर के विकास के लिए साथ देना चाहते हैं। हमने उन्हें किसी एक बात पर सहमति बनाने के लिए कहा है। हम शहर के विकास के लिए किसी को परेशान भी नहीं करना चाहते, लेकिन विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सबको साथ लेकर ही सड़क चौड़ीकरण के कार्य किए जाएंगे। 
- पुष्यमित्र भार्गव, मेयर इंदौर

छावनी मुख्य मार्ग की खास बातें
-0.87 किमी लंबी इस सड़क में लगभग 700 दुकानें हैं
-सड़क को 80 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है 
-इसमें लगभग 1175 करोड़ रुपये का खर्च आएगा

चौड़ी सड़क क्यों जरूरी
-क्षेत्र के ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, अभी दिनभर जाम की स्थिति बनती है।
-मधुमिलन चौराहे से लेकर चिड़ियाघर तक के ट्रैफिक में सुधार होगा
-सियागंज, छावनी के व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात बेहतर होगा
-बसों और बड़े भारवाहनों को निकलने में आसानी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed