फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news love jihad crime case

Indore News: अदनान के डर से छात्रा के परिवार ने घर छोड़ा, हिन्दू संगठनों ने पकड़कर एफआईआर दर्ज करवाई

Sun, 07 Jul 2024 03:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

अदनान के भाई अरशद ने छात्रा के पिता और भाई पर लोहे की रॉड से हमला किया, दोनों भाइयों पर पर केस दर्ज
 

विज्ञापन
indore news love jihad crime case
Love Jihad - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अदनान नाम के युवक ने एक आईटी स्टूडेंट को इतना परेशान किया कि उसके पूरे परिवार को घर खाली करके जाना पड़ा। इसके बावजूद भी वह छात्रा को धमकाता रहा और तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा के परिजन ने जब अदनान के परिजन ने बाद की तो उन्होंने लोहे की रॉड से छात्रा के परिजन को मारा और घायल कर दिया। बाद में छात्रा के परिजन ने हिन्दू संगठनों को इसकी जानकारी दी, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अदनान को पकड़ा और छात्रा के परिजन के साथ थाने जाकर केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


मामला इंदौर के राऊ का है। राऊ पुलिस ने आईटी स्टूडेंट की शिकायत पर बदमाश अदनान और अरशद पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि पहले वह गुरुकुल कॉलोनी में अपने परिवार के साथ में रहती थी। वही पर रहने वाला अदनान बुरी नीयत से उसे देखता और पीछा करता था। बार बार अदनान छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगता था। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा ने अपने पिता को बताया तो पिता ने बदमाश अदनान के पिता से जाकर बात की। इसके बाद भी अदनान की हरकतें बंद नहीं हुई और वह परेशान करता रहा। इसके बाद छात्रा के परिवार ने घर खाली कर दिया और दूसरी कॉलोनी में रहने चले गए। अदनान ने यहां का पता भी निकाल लिया और छात्रा को फिर परेशान करने लगा। 
विज्ञापन


बस से उतरते ही हाथ पकड़ लिया
छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को मैं नवलखा स्थित कोचिंग जा रही थी। वह सिटी बस में बैठी तो अदनान भी बस में चढ़ गया। बस से उतरते ही उसने मेरा हाथ पकड़कर बात करने के लिए दबाव बनाया मैंने पिता से बात करने के लिए मोबाइल निकाला तो अदनान वहां से भाग गया। घर आकर यह बात पिता को बताई तो वे मेरे भाई के साथ अदनान के घर गए। यहां पर उसका भाई अरशद था उसने लोहे की रॉड से पिता और भाई को मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद हमने यह बात हिंदूवादी नेता राम दांगी और अन्य लोगों को बताई। सभी ने आरोपी अदनान को पकड़ा और थाने लाए। यहां पीड़िता ने अदनान और उसके भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed