फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news love affair crime case brother died

Indore News: बहन से बात करने पर युवक के भाई की हत्या, परिजन ने नहीं किया अंतिम संस्कार

Sat, 06 Apr 2024 10:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 Apr 2024 10:53 PM IST
सार

इंदौर में एक और हत्या, मृतक के परिजन ने आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग की। नहीं किया अंतिम संस्कार।
 

विज्ञापन
indore news love affair crime case brother died
दुर्गेश सोलंकी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में दो युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार देर रात यह हत्या हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई उसका भाई आरोपियों की बहन से बात करता था। इसी पर हत्या की गई। 
विज्ञापन


लसूड़िया पुलिस के मुताबिक प्रकाश पेट्रोल पंप के पास करण कुशवाह और कन्हैया कुशवाह ने दुर्गेश सोलंकी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोस्त जयेश ने बताया की विकास, दुर्गेश व अन्य दोस्त सुरेश के यहां रात में बैठे थे। तभी सुरेश ने मूंगफली लाकर दे दी। सभी आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान करण और कन्हैया अंदर आए इसमें करण ने दुर्गेश से कहा कि तेरा भाई गौरव मेरी बहन से बहुत बात करता है। इसके बाद करण ने चाकू निकाला और दुर्गेश के सीने में मार दिया। कन्हैया ने भी चाकू निकालकर दुर्गेश पर वार किया। घटना के दौरान दोस्तों ने दुर्गेश को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे बचा नहीं सके। कन्हैया ने ईंट उठाकर दोस्तों पर भी फेंकी जो सुरेश के सिर में लगी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। बाद में सभी दोस्त दुर्गेश को बाइक से लाइफ केयर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि हमने मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया है। जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और आरोपियों के मकान तोड़े नहीं जाएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed