{"_id":"673b6617f70fa1f9710e133f","slug":"indore-news-lokayukta-bijli-vibhag-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बिजली कंपनी के कर्मचारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बिजली कंपनी के कर्मचारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
Mon, 18 Nov 2024 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:36 PM IST
सार
Indore News: सोलर वेंडर की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांग रहा था दो हजार रुपए, कंपनी को ग्राहक के घर पर लगाना था नेट मीटर।
विज्ञापन
जगदीश बरौनिया
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी पर कार्रवाई की। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के कर्मचारी को सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
सोलर वेंडर की फाइल बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक उसने सोलर वेंडर की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। दीपक हार्डिया पिता धनिराम निवासी सुदामा नगर ने इस संबंध में शिकायत की थी। सीताराम रिन्यूएबल एनर्जी में हार्डिया वेंडर का काम करता है। हार्डिया ने बताया था कि बिजली कंपनी में पदस्थ बाबू जगदीश बरौनिया, पिता किशन लाल ने सोलर प्लांट के नेट मीटर की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। कंपनी को ग्राहक मेघराज जायसवाल के घर पर यह नेट मीटर लगाना था।
रंगे हाथ पकड़ा गया
जगदीश द्वारा परेशान किए जाने पर हार्डिया ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत कर दी। डीएसपी आरडी मिश्रा, निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आदित्य भदौरिया और लोकायुक्त दल के अन्य सदस्यों ने मिलकर बरौनिया को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।