फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news lokayukta action

Indore News: 36 हजार के एरियर के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी, लोकायुक्त ने पकड़ा

Wed, 11 Dec 2024 09:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

Indore News: रंगे हाथ रिश्वत लेते कल्याण प्रशासक गिरफ्तार, 60 वर्षीय बुजुर्ग से मांग रहा था रिश्वत। 
 

विज्ञापन
indore news lokayukta action
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock

विस्तार

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक महत्वपूर्ण ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। आवेदक राजकुमार काले, जो 60 वर्ष के हैं और श्रम कल्याण संगठन में मल्टी-टास्क सर्विस (MTS) के पद पर कार्यरत हैं, ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, राजकुमार को उनकी वेतन विसंगति सुधार के बाद ₹36,000 की एरियर राशि प्राप्त होनी थी। इस राशि को जारी करने के बदले श्रम कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता ने ₹20,000 रिश्वत की मांग की थी।  
विज्ञापन


रंगे हाथों पकड़ा
शिकायत के सत्यापन के बाद इसे सही पाए जाने पर लोकायुक्त इकाई ने ट्रैप दल का गठन किया। आज, 11 दिसंबर 2024 को, ओल्ड मालवा हाउस स्थित श्रम कल्याण प्रशासक कार्यालय में आरोपी विजेंद्र कुमार गुप्ता को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही जारी की गई।  
विज्ञापन


इन्होंने लिया तुरंत एक्शन
इस ट्रैप ऑपरेशन में उपुअ. प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिये और आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया, शिव प्रकाश पाराशर, कृष्णा अहिरवार, शैलेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी और शेरसिंह ने हिस्सा लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त की भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर और निष्पक्ष नीति को दर्शाती है। इस कदम से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश जाएगा और आम जनता को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed