फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Leopard attacked the cow, forest department is getting only foot prints, failed to catch the leop

Indore News: तेंदुए ने गाय पर किया हमला, वन विभाग को मिल रहे सिर्फ फुट प्रिंट, तेंदुए को पकड़ने में नाकाम

Tue, 30 Jan 2024 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Jan 2024 08:09 PM IST
सार

मंगलवार को नैनोद के रैन बसेरा के समीप ग्रामीणों का गाय घायल हालत मेें दिखी। सकी पीठ पर निशान थे। ग्रामीणों नेे वन विभाग को सूचना दी। घटनास्थल पर तेंदुए के निशान भी मिले। क्षेत्र में वन विभाग ने दो पिंजरे और छह कैमरे लगाए है।

विज्ञापन
Indore News: Leopard attacked the cow, forest department is getting only foot prints, failed to catch the leop
मिले तेंदुए के पंजे के निशान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के नैनोद क्षेत्र में फिर तेंदुए का मूवमेंट पता चला था। बीते तीन दिन से तेंदुए को किसी ने नहीं देखा था, लेकिन मंगलवार को तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर दिया। गाय की पीठ पर तेंदुए ने दांत और पंजे के निशान नजर आ रहे है। गाय का पशु विभाग इलाज कर रहा है। हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

अमले को  क्षेत्र में दूसरी बार तेंदुए के फुट प्रिंट मिले, लेकिन तेंदुुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में नहीं जा रहा है। अब वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है कि छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजे। तेंदुए के कारण क्षेत्र में दशहत फैली है।

विज्ञापन


लोग शाम के बाद घर से निकलने में डर रहे है। वन विभाग अब रात के समय भी ड्रोन की मदद से तेंदुए को तलाशेगा और अफसरों का कहना है कि तेंदुुआ  भूखा है और अब ज्यादा हमलावर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नैनोद के रैन बसेरा के समीप ग्रामीणों का गाय घायल हालत मेें दिखी। सकी पीठ पर निशान थे। ग्रामीणों नेे वन विभाग को सूचना दी। घटनास्थल पर तेंदुए के निशान भी मिले। क्षेत्र में वन विभाग ने दो पिंजरे और छह कैमरे लगाए है।

15 दिन से क्षेत्र में घूम रहा तेंदुुआ 

सुपर काॅरिडोर और आसपास की काॅलोनियों में तेंदुुआ  पिछले 15 दिन से घूम रहा है। सबसे पहले उसे सुपर काॅरिडोर की आईटी कंपनी इंफोसिस के कैम्पस में देखा गया था। वहां वन विभाग ने पिंजरे लगाए,लेकिन तेंदुुआ  पकड़ में नहीं आया।



इसके बाद सुपर काॅरिडोर की एक काॅलोनी के सीसीटीवी कैमरे में भी वह कैद हुआ। तेंदुआ एक बछड़े पर भी हमला कर चुका है। अब फिर नैनोद क्षेत्र में गाय पर हमला किया। तेंदुए के अलावा तेंदुए के एक बच्चे के भी क्षेत्र में रहने की आशंका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed