फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Know what will be special in Indore today, where will the events be held

Indore News: जानिए इंदौर में आज क्या रहेगा खास, कहां होंगे आयोजन

Mon, 19 May 2025 06:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 May 2025 06:49 AM IST
सार

 इंदौर हाईकोर्ट में हर साल ग्रीष्मअवकाश होता है। अवकाश पर जाने से पहले सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में आईस्क्रीम पार्टी होगी। जहां जज और वकील इसमें शामिल होंगे। इंदौर हाईकोर्ट में यह परंपरा 64 वर्षों से चली आ रही है।

विज्ञापन
Indore News: Know what will be special in Indore today, where will the events be held
राजवाड़ा इंदौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम रुप ले चुकी है। राजवाड़ा के गणेश हाॅल को सजाया गया है। सोमवार को इंदौर में कैबिनेट बैठक में भाग लेने वाले मंत्रीगण आ जाएंगे। वे शाम को राजेंद्र नगर के सभागृह में देवी अहिल्या पर आधारित नाटिका को देखने जाएंगे। इसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

-रात के समय मंत्रीगण इंदौर की प्रसिद्ध फूड स्ट्रीट सराफा में भी जा सकते है। वहां वे व्यंजनों का लुत्फ लेंगे। इसके अलावा 56 दुकान भी जा सकते है। शाम को आठ बजे देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करने मंत्री जाएंगे। 

विज्ञापन

 

- इंदौर हाईकोर्ट में हर साल ग्रीष्मअवकाश होता है। अवकाश पर जाने से पहले सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में आईस्क्रीम पार्टी होगी। जहां जज और वकील इसमें शामिल होंगे। इस बार आईस्क्रीम के अलावा बर्फ को गोला, सोड़ा भी रहेगा। इंदौर हाईकोर्ट में यह परंपरा 64 वर्षों से चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- इंदौर में सात दिनी शनैश्चर जयंती महोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। 19 मई से 22 मई तक शनि के दरबार में अलग-अलग कलाकार प्रस्तुती देंगे। सोमवार को संतोष देसई और उनके शिष्य कथक की प्रस्तुती देंगे। इसके बाद भजन प्रस्तुत किए जाएंगे और तबला वादन भी होगा। यह आयोजन शाम को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed