{"_id":"695a89d0f2ddd58ebc056fb4","slug":"indore-news-kailash-vijayvargiya-chairs-emergency-meeting-over-water-crisis-cm-sets-48-hour-deadline-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने अचानक बुलाई बैठक, इंदौर के लिए सीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने अचानक बुलाई बैठक, इंदौर के लिए सीएम ने दिए सख्त निर्देश
Sun, 04 Jan 2026 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 04 Jan 2026 09:46 PM IST
सार
Indore News: दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आपातकालीन बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार अब शहर की सभी नर्मदा और ड्रेनेज लाइनों की जांच की जाएगी और जल समस्याओं का 48 घंटे में समाधान करना होगा।
विज्ञापन
बैठक से निकलते मंत्री विजयवर्गीय और महापौर भार्गव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में दूषित पानी से हुई 16 लोगों की मौत के बाद रविवार शाम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेसिडेंसी में अचानक बैठक बुलाई। इसमें मंत्री तुलसी सिलावट के साथ शहर के सभी विधायकों को बुलाया गया। कलेक्टर शिवम् वर्मा, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी बैठक में पहुंचे।
यह भी पढ़ें...
Indore News: कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव और मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की, 11 से घर-घर जागरण करेंगे
बैठक के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सीएम ने इंदौर के लिए निर्देश दिए हैं कि 48 घंटे के अंदर हर शिकायत हल होना चाहिए। हम सभी की एक ही प्राथमिकता है कि सब लोग मिलकर जनता की समस्याओं को तुरंत दूर करें। आज इसी बात पर यह बैठक आयोजित की गई थी। महापौर ने कहा कि अब पूरे शहर में ड्रेनेज और नर्मदा लाइनों की जांच की जाएगी। जहां पर भी परेशानी होगी उसे हम तुरंत दूर करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेशभर में कांग्रेस के आंदोलन ने बढ़ाई भाजपा की चिंता
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक आयोजित करने का एक प्रमुख कारण प्रदेशभर में चल रहा कांग्रेस का आंदोलन भी है। कल भागीरथपुरा में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई झड़प के बाद आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस घटना के विरोध में आंदोलन कर रही है। इसी के चलते अचानक यह बैठक आयोजित की गई है।
इंदौर में विरोध करने गए कांग्रेसी नेताओं ने भाजपाइयों के साथ किया चाय नाश्ता
इंदौर में कुछ कांग्रेस नेता दो नंबर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला के घर विरोध प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन वे नाश्ता-पानी कर लौट गए। कांग्रेस नेता मनोहर रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायकों के आवासों का घेराव करने वाले थे। इसी क्रम में वे स्वयं क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे थे। रघुवंशी के अनुसार, बाद में जानकारी मिली कि प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नाश्ता-पानी कराया। इसके बाद सभी कांग्रेसी वहां से वापस लौट गए।
विजयवर्गीय बोले मीडिया से बात नहीं करेंगे
बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मीडिया से बात करने के लिए मना किया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें मीडिया से बात करने के लिए किसने मना किया है।