{"_id":"67827be1a922921dac091e68","slug":"indore-news-jitu-yadav-cm-mohan-yadav-bjp-parshad-case-kamlesh-kalra-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जीतू यादव पर चुप रहे मुख्यमंत्री, बोले- प्रदेश की कृषि और उद्योग को प्राथमिकता देना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जीतू यादव पर चुप रहे मुख्यमंत्री, बोले- प्रदेश की कृषि और उद्योग को प्राथमिकता देना जरूरी
Sat, 11 Jan 2025 07:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
Indore News: विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने किया विवेकानंद प्रतिमा का लोकार्पण, प्रदेश के विकास के विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इंदौर में कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ग्राम कलारिया में विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कल से युवा दिवस पर प्रदेश में युवा मिशन की लांचिंग है। प्रदेश में निमाड़ जल परियोजना की शुरुआत होगी और खेती की आमदनी चार गुना बढ़ेगी। पांच साल के अंदर एक लाख करोड़ हेक्टेयर की सिंचाई परियोजना शुरू करेंगे। रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव शहडोल में होने वाली है। चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं और, तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेंगे।
आने वाली सदी भारत की
सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वामी विवेकानंद के विचारों और भविष्यवाणी को चरितार्थ कर रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द ने उस समय कहा था कि आने वाली सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में देश का मान बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
दिखावे की शादियों से बड़े लोग परहेज करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विभिन्न जीवन प्रसंगों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की दुर्दशा जानने के लिए समूचे भारत का देशाटन किया। सनातन धर्म के मर्म को समझा। उन्होंने अपनी विद्वता और प्रतिभा से देश की महान सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की महानता को विश्व में प्रतिष्ठित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मानव सेवा ही देव सेवा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सेवा भाव को जाग्रत करें। राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दें। दिखावे से दूर रहकर आदर्श प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि दिखावे की शादियों से बड़े लोग परहेज करें तो यह समाज में अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सदैव उदार रहे हैं। राऊ विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है। वर्मा ने कहा कि कलारिया गांव प्रगतिशील है, यहां अनेक घरों में सौर ऊर्जा प्रवाहित हो रही है।