फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news jitu yadav bjp parshad kamlesh kalara

Jitu Yadav: मेरी चारित्रिक, राजनीतिक हत्या करने का षडयंत्र क्षणिक, धैर्य बनाए रखें

Sat, 11 Jan 2025 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में भाजपा पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के विवाद के बीच यादव ने शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि सच के सूरज को झूठ का कोहरा छुपा नहीं पाएगा। 
 

विज्ञापन
indore news jitu yadav bjp parshad kamlesh kalara
जीतू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भाजपा पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के विवाद में जीतू यादव को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है और अब सोशल मीडिया पर एक नई जंग शुरू हो गई है। शाम को जीतू यादव ने पोस्ट किया और उसमें अपने साथ हुए घटनाक्रम को षडयंत्र बताया। जीतू ने लिखा...
विज्ञापन


पार्टी का फैसला सिर माथे पर... मैं फिर दोहराता हूं कि जो कुछ भी हुआ वो दुखद था पर इसमें जिस तरह से कुछ लोगों ने मेरा नाम घसीटा गया वो और भी दुखद है। मुझे जानने वाले लोग ये जानते हैं कि मुझ पर लगाया गया एक भी आरोप सच की दहलीज पर कदम नहीं रख सकता। 
विज्ञापन


मैं अनुसूचित जाति का हूं, बहुत नीचे स्तर से, जमीन से उठकर यहां तक आया हूं। मेरे जिन साथी, समर्थक, सहयोगी, मित्र, मार्गदर्शक और मेरे क्षेत्र के हजारों मतदाताओं ने मेरा साथ दिया मैं उन सबका आभारी हूं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि इस मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखें, कोई विपरीत प्रतिक्रिया ना दें, किसी के भड़कावे में ना आएं, कोई भड़काऊ काम ना करें धैर्य बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़े वर्ग का झूठा सर्टिफिकेट देकर शासन, प्रशासन, संगठन और जनता को धोखा देने और उनकी आंख में धूल झोंकने वाले और अपने बच्चे के साथ हुए अभद्र व्यवहार को अपनी राजनीति का आधार बनाने वाले लोग और उनके रहनुमाओं को ये सोचकर खुश होने का हक है कि उन्होंने अपने प्रभाव से अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की चारित्रिक और राजनीतिक हत्या करने के षडयंत्र में क्षणिक सफलता प्राप्त कर ली है पर सच के सूरज को झूठ का कोहरा ना छुपा सकता है, ना छुपा पाएगा। 

- सदैव आपका जीतू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed