फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news jito actor sonu sood bollywood diwali deepawali celebration

Indore News: अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर में बच्चों के साथ मनाई सेवा वाली दिवाली, 'जीतो' के साथ दिए खास तोहफे

Thu, 24 Oct 2024 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

Diwali Celebration: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने मनाई दिवाली सेवा वाली, स्पेशियली एबल्ड बच्चों का उत्साह वर्धन करने मौजूद रहे सोनू सूद*
 

विज्ञापन
indore news jito actor sonu sood bollywood diwali deepawali celebration
जीतो के सदस्यों को सम्मानित करते सोनू सूद। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने दीपावली के पावन पर्व पर एक विशेष पहल की है। जीतो यूथ ने अपने सदस्यों के सहयोग से विभिन्न आश्रमों और गैर सरकारी संगठनों के 1200 से अधिक अनाथ एवं विशेष रूप से सक्षम (स्पेशियली एबल्ड) बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। 
विज्ञापन


इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, इसके बाद विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उनके मधुर गीतों और सुंदर नृत्यों को जोरदार ताली बजाकर सराहा गया। ढोल-ताशा और मिठाई के साथ एक भव्य स्वागत ने बच्चों को विशेष महसूस कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों के समग्र विकास और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएगा संगठन
संगठन ने आगे इन बच्चों के कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सदस्यों ने कहा कि हमारे युवा सदस्य, जो 18 से 36 वर्ष के आयु वर्ग के हैं, उन्होंने दिवाली की भावना को पुनर्परिभाषित किया है। उनका समर्पण सराहनीय है। हम अब से हर साल इसी तरह से दीवाली के इस त्योहार को मनाने का प्रयास करेंगे एवं इन बच्चों का तब तक समर्थन करते रहेंगे जब तक वे आत्मनिर्भर नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू बोले इनके साथ दीपावली मनाना सबसे खास
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कहा, मैं हमेशा इंदौर को अपना दूसरा घर कहता हूं। बहुत सारी ऐसी यादें हैं जो मेरी इंदौर से जुड़ी हुई हैं। मुझे खुशी है कि आज मैं एक ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं जहां पर लोग, जहां पर जीतो का संगठन ऐसे बच्चों के लिए काम कर रहा है जो शारीरिक रूप से स्पेशली एबल्ड हैं। इससे बेहतर दिवाली की खुशी और दिवाली का त्योहार मनाने का दूसरी तरीका नहीं हो सकता। मुझे बहुत खुशी है और गर्व है कि मैं ऐसे कार्यक्रम में मौजूद हुआ हूं और हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और इसी तरह की दिवाली सेलिब्रेट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed