{"_id":"66f9681570b77b4474088c01","slug":"indore-news-influenza-a-virus-viral-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में नए वायरस का कहर, सर्दी बुखार के बाद सांस में तकलीफ, अस्पतालों में लगी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में नए वायरस का कहर, सर्दी बुखार के बाद सांस में तकलीफ, अस्पतालों में लगी लाइनें
indore
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:32 PM IST
सार
इंफ्लूएंजा-ए को लोग मौसमी बुखार समझते हैं, लेकिन यह एक तीव्र श्वसन संक्रमण है जो मरीज को गंभीर स्थिति में ला सकता है। इसके केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर में फैल रहा वायरल।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शहर में बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। दरअसल यह इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण है, जो खांसी एवं छींक की वजह से हवा में तैरते हुए कीटाणुओं के जरिए तेजी से दूसरे लोगों को भी प्रभावित करता है।
इंदौर में बहुत तेजी से बढ़ रहे मामले
डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि इस समय यह संक्रमण इंदौर में बहुत अधिक संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहा है। यह एक तीव्र श्वसन संक्रमण है, जो खांसी और छींक के माध्यम से आसानी से फैलता है। इस संक्रमण के रोगी पहले सामान्य बुखार से प्रभावित होते हैं और लापरवाही के चलते वे तीव्र बुखार से ग्रसित हो जाते हैं। फिर उस पर नियंत्रण के लिए काफी समय लगता है। यह वायरस शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है।
2 of 2
इंदौर के अस्पतालों में लगी लाइनें।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कोरोना की तरह शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं
डॉ. सुष्मित कोष्टा ने बताया कि इंफ्लूएंजा-ए वायरस को प्रोटीन के आधार पर दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है। इस महीने फ्लू के लक्षणों से प्रभावित मरीजों में से 30 प्रतिशत मरीजों में एक प्रकार का उक्त वायरस पाया गया, जबकि 10 प्रतिशत मरीजों में दूसरे प्रकार के वायरस की पुष्टि हुई है। इस वायरस के चलते यदि समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह कोरोना की तरह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।
बच्चे, बुजुर्ग, युवा सबको हो रहा यह संक्रमण
इस संक्रमण के चलते जहां लोगों को पेट का संक्रमण और डायरिया हो रहा है, वहीं बच्चों और युवाओं में निमोनिया के भी लक्षण नजर आते हैं। इस संक्रमण की चपेट में बच्चे, युवा बुजुर्ग सभी है। संक्रमण के कारण लोगों को सिर में बेतहाशा दर्द, सांस की नली और सीने में तकलीफ भी हो रही है। इसी वायरल के चलते अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। संक्रमण के चलते मरीजों को सिर में तेज दर्द के चलते दी जाने वाली दर्द निवारक और बुखार की दवाइयां मरीजों पर कम असर कर रही हैं, इसलिए उन्हें हाईडोज की दवाइयां दी जा रही हैं। इस दौरान खास बात यह है कि इस संक्रमण की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आती है, लेकिन बाद में यह अपना प्रभाव दिखाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।