फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: influencer threatens head constable after car accident video viral

Indore News: मेरे 1 करोड़ फॉलोअर, माफी नहीं मांगी तो महंगा पड़ेगा, हेड कांस्टेबल से बोला इन्फ्लूएंसर

Wed, 24 Dec 2025 02:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 24 Dec 2025 02:45 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद इन्फ्लूएंसर और पुलिसकर्मी के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
indore news: influencer threatens head constable after car accident video viral
विवाद के दौरान बीच बचाव करते लोग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पुलिसकर्मी के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। वीडियो में खुद को इन्फ्लूएंसर बताने वाला सोनू, हीरानगर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल खेम सिंह को थप्पड़ मारने और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कार हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 136 स्थित जंगल कैफे के बाहर बनी नर्सरी में एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार तीन युवक नशे की हालत में थे। कार ने नर्सरी के बाहर खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने पर कार सवार युवक मौके से फरार हो गए, जबकि ड्राइवर राहुल घायल हो गया। कार के अंदर से शराब की बोतलें मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगने का बनाया दबाव
हादसे की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल खेम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद इन्फ्लूएंसर सोनू से उनकी कहासुनी हो गई। सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन्फ्लूएंसर खुद पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहा था। बहस के दौरान सोनू ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मारने की धमकी दी और अपने साथियों के साथ मिलकर माफी मांगने का दबाव बनाया। उसका कहना था कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। उसने यह भी दावा किया कि उसके एक करोड़ फॉलोअर्स हैं और माफी न मांगना महंगा पड़ सकता है।

घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कहती रही पुलिस
विवाद के दौरान पुलिसकर्मी बार-बार घायल कार चालक को अस्पताल पहुंचाने की बात कहते नजर आए, लेकिन इन्फ्लूएंसर लगातार माफी की मांग पर अड़ा रहा।

पहले भी विवादों में रहा जंगल रेस्टोरेंट
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी जंगल रेस्टोरेंट में शहर के कई इन्फ्लूएंसर्स द्वारा नाइट पार्टी आयोजित की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब हेड कांस्टेबल के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर भी इन्फ्लूएंसर के रवैये की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed