फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Indore-Delhi Tri-Weekly Express Changed to Safdarjung Station

Indore News: इंदौर से दिल्ली ट्रेन का स्टेशन बदलने से बढ़ी परेशानी, देखिए क्या बोले यात्री...

Mon, 19 Jan 2026 09:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 Jan 2026 09:24 PM IST
सार

Indore News: इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (20957/58) नई दिल्ली स्टेशन के बजाय दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से संचालित होगी। इससे कनेक्टिविटी और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है, जबकि कुछ लोग विकास के लिए इसे जरूरी कदम मान रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News Indore-Delhi Tri-Weekly Express Changed to Safdarjung Station
काजल शर्मा, स्नेहा शर्मा, कुमारी रोज और मृदुल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजधानी दिल्ली और इंदौर के चलने वाली इंदौर-दिल्ली (त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 20957/58) का रूट का विस्तार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मार्च से यह ट्रेन राजधानी के नई दिल्ली स्टेशन की बजाए दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। इससे इंदौर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की परेशानी आने की आशंका है। सफदरजंग स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इस विषय में अमर उजाला ने यात्रियों से बात की और जानी उनकी राय...
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट का रूट बदला: अब हिसार तक जाएगी, नई दिल्ली की जगह सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी; टाइम भी बदला
विज्ञापन


हमें रेलवे के इस निर्णय की जानकारी मिली है। इससे स्टूडेंट्स को तो बहुत परेशानी होगी। इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन बहुत पास है। इस ट्रेन से उतरकर तुरंत मेट्रो पकड़कर कहीं पर भी जा सकते हैं। बदलाव के बाद यह ट्रेन सुबह 5 बजे सफदरगंज स्टेशन पहुंचेगी। इतनी सुबह लोगों को आवाजाही के साधन वहां से बेहतर नहीं मिल पाएंगे। इसलिए लोगों को अधिक परेशानी होगी। जो लोग नई दिल्ली स्टेशन के क्षेत्रों में रहते हैं उन्हें तो सफदरगंज से नई दिल्ली तक आने में ही एक घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृदुल शर्मा, स्टूडेंट

इंदौर से दिल्ली के बीच बहुत सारी लड़कियां अकेले ट्रैवल करती हैं। यह ट्रेन सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचाती है। उस वक्त बहुत अंधेरा रहता है। नई दिल्ली पर सुरक्षा बहुत अच्छी है और वहां से कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छे से मिल जाती है। सफदरगंज पर लड़कियों के लिए अलसुबह अकेले उतरना और अपने घर या अन्य स्थानों तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। अगर सुविधाओं की भी बात करें तो लड़कियों के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर हर तरह की सुविधा है। वुमन हेल्पलाइन, मेडिकल और इमरजेंसी सर्विस सभी चीजों के लिए दिल्ली स्टेशन पूरी तरह से सेफ है। इसलिए इस विषय पर भी विचार करना चाहिए कि अकेले ट्रैवल करने वाली लड़कियों की इस निर्णय से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

- कुमारी रोज, स्टूडेंट

हमें इस निर्णय की जानकारी मिली है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विकास हो रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। यदि कुछ ट्रेनों को बंद किया जा रहा है या फिर कुछ का रूट बदला जा रहा है तो इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। विकास के लिए आपको कुछ तो सामंजस्य करना ही पड़ेगा। नई दिल्ली स्टेशन की जगह यह ट्रेन सफदरगंज रुकेगी तो हमें समस्या तो होगी लेकिन विकास के लिए इतना तो कर ही सकते हैं। भविष्य में करोड़ों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। हम रेलवे के इस निर्णय को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। 
- काजल शर्मा

मैं एक स्टूडेंट हूं और हमारे कालेज के द्वारा दिल्ली के बाहर कई ट्रिप आयोजित की जाती है। नई दिल्ली स्टेशन पर आना सभी छात्रों के लिए बहुत आसान होता है। ठीक इसी तरह यदि किसी कंपनी के कर्मचारी, अलग अलग जगह रहने वाले परिवारों के लोग या किसी समूह के लोग दिल्ली से कहीं आना जाना करते हैं तो सभी के लिए नई दिल्ली स्टेशन बहुत ही सुविधाजनक होता है। अब सफदरगंज पर आना जाना सभी के लिए बहुत मुश्किल होगा। अगर यह निर्णय लिया गया है तो फिर रेलवे को नई दिल्ली से सफदरगंज के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहिए। इस तरह की व्यवस्था करना चाहिए कि स्टेशन से ही तुरंत दूसरी कोई ट्रेन मिल जाए जो आपको नई दिल्ली स्टेशन लाना और ले जाना कर सके। 
- स्नेहा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed