फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore covered with clouds since morning, heavy rain at night increased coolness

Indore News: इंदौर सुबह से बादल छाए,रात में तेज बारिश ने बढ़ाई ठंडक

Sun, 07 Jan 2024 09:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Jan 2024 09:45 PM IST
सार

सीजन में पहली बार दिन का तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हो रही है।

विज्ञापन
Indore News: Indore covered with clouds since morning, heavy rain at night increased coolness
इंदौर में रात को बारिश हुई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सुबह कोहरा छाया रहा। दिन भर बादलों की अेाट सूर्य देवता छुपे रहे और ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घरों मेें दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

विज्ञापन

रात साढ़े आठ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश का दौर चला। कही रिमझिम बारिश भी हुई। इसके बाद ठंडक और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह का रहेगा। दस जनवरी के बाद मौसम खुल सकता है। दो तीन दिन तक शहर मेें बादल छाए रहेंगे और धूूप कम निकलेगी।    

विज्ञापन

सीजन में पहली बार दिन का तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हो रही है।शहर में रात का तापमान 13 डिग्री रहा,जबकि दिन का तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। शहर में 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। ठंडी हवाएं तीर की तरह चुभ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार शाम को इंदौर में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए,क्योकि इस मौसम में भीगने पर तबीयत खराब हो सकती है। बारिश के बाद ठंडक और बढ़ गई। तेज बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed