फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore Commissioner changed at midnight, Santosh Kumar Singh became Police Commissioner, seven IP

Indore News: आधी रात को तबादले, संतोष कुमार सिंह बने इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर,सात आईपीएस अफसरों के तबादले

Wed, 23 Oct 2024 04:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Oct 2024 04:35 AM IST
सार

अवैध नशे को लेकर लगातार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। वे प्रदेश के पहले आईपीएस है, जो तीन बड़े शहर ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पुलिस कप्तान रह चुके है।

विज्ञापन
Indore News: Indore Commissioner changed at midnight, Santosh Kumar Singh became Police Commissioner, seven IP
संतोष कुमार सिंह को इंदौर की कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसर माने जाने वाले आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर की कमान मिली है। वे पहले इंदौर के पुलिस कप्तान रह चुके है। आधी रात को सिंह सहित सात आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची गृह विभाग ने जारी की।

विज्ञापन


इंदौर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी संभाल रहे राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर इस माह सेवानिवृत हो रहे है। वे आठ माह पहले ही ओएडी बने थे।
विज्ञापन

 

संतोेष कुमार सिंह को पहले भी इंदौर जैसे शहर का अनुभव रहा है। जब वे इंदौर में पदस्थ थे तो कई बड़े अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला था। भूमाफिया पर भी उन्होंने नकले कसी थी, चर्चित कविता रैना हत्याकांड जैसे अंधे कत्ल की गुत्थी नहीं सुलझ पाई। पुलिस ने जिसे आरोपी बनाया था। कोर्ट ने कमजोर सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया। उनके कार्यकाल में रीगल तिराहे पर मुस्लिम समाज का बड़ा प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवैध नशे को लेकर लगातार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। वे प्रदेश के पहले आईपीएस है, जो तीन बड़े शहर ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पुलिस कप्तान रह चुके है। वे बड़े संभागों में डीआईजी और आईजी भी रह चुके है। वे वर्तमान में उज्जैन संभाग के आईजी थे।




सिंह के अलावा अन्य छह आईपीएस के तबादले भी हुए है।  उमेश जोगा को एडीजी उज्जैन, जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस उपायुक्त इंदौर मुख्यालय की कुर्सी संभाल रहे जगदीश डाबर को बड़वानी एसपी और संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी व पुनित गेहलोत को देवास एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed