फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news income tax raid bitcoin hawala

Indore News: इंदौर-धार में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कॉटन कारोबारी से लेकर बिटकॉइन हवाला नेटवर्क तक की जांच

Thu, 05 Dec 2024 06:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर और धार में आयकर विभाग ने कॉटन कारोबारी, बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी और प्रॉपर्टी ब्रोकर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुजरात के रियल एस्टेट हवाला नेटवर्क और बिटकॉइन लेन-देन से जुड़े तारों की जांच जारी है।

विज्ञापन
indore news income tax raid bitcoin hawala
आयकर ने कई जगह की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर और धार जिलों में आयकर विभाग ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें इंदौर, देपालपुर और धार के मनावर में जांच-पड़ताल कर रही हैं। जिन लोगों के ठिकानों पर यह कार्रवाई हो रही है, उनमें इंदौर के प्रमुख कॉटन कारोबारी, मनावर के बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी, कॉलोनाइजर, और प्रॉपर्टी ब्रोकर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के एक रियल एस्टेट कारोबारी के हवाला नेटवर्क से जुड़े बिटकॉइन लेन-देन के तार इंदौर और मनावर से जुड़े हो सकते हैं। छापेमारी के लिए अहमदाबाद और भोपाल से आयकर अधिकारियों की टीमें विशेष रूप से आई थीं, जो देवास में ठहरी हुई थीं। गुरुवार सुबह से इन स्थानों पर सघन कार्रवाई शुरू हुई। धार के मनावर में लगभग 70 आयकर अधिकारी और कर्मचारी 30 से अधिक वाहनों में पहुंचे। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इंदौर में एक प्रमुख कॉटन कारोबारी के तीन ठिकानों पर इनकम टैक्स टीम जांच कर रही है।  

विज्ञापन


इंदौर में कॉटन कारोबारी के घर और ऑफिस पर कार्रवाई
इंदौर के कालानी नगर में स्थित कॉटन कारोबारी सुरेश मेहता के निवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई। टीम जंजीर वाला चौराहा स्थित डीएम टावर में सुरेश मेहता के ऑफिस पहुंची, लेकिन ऑफिस बंद मिला। मेहता के कालानी नगर स्थित घर और कार्यालय पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा, उनकी देपालपुर में स्थित वेयरहाउस पर भी आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की।  
विज्ञापन


मनावर में व्यापारियों में हड़कंप
धार जिले के मनावर में अलसुबह आयकर विभाग की टीमों ने सात स्थानों पर छापेमारी की। मनावर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा, और क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े पेट्रोल पंप मालिक सावन पहाड़िया के ठिकानों पर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। इस बड़े अभियान से मनावर में व्यापारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। छापेमारी की खबर फैलते ही नगर के अन्य व्यापारी भी सतर्क हो गए। कई प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया। जांच जारी रहने के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच बेचैनी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed