फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: In Indore, a young man was murdered due to illicit relations, he was hit on the head with a rod.

Indore News: इंदौर मेें युवक की अवैध संबंधों के कारण हत्या, सिर पर राॅड मारी थी

Wed, 31 Jan 2024 10:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

दोनो आरोपियों ने जगदीश के सिर पर लोहे की राॅड मार दी। जब सिर से ज्यादा खून बहने लगा तो आरोपी उसे अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन जगदीश की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Indore News: In Indore, a young man was murdered due to illicit relations, he was hit on the head with a rod.
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र में एक युवक की सिर पर राॅड मारकर दो लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध की सामने आ रही है।

विज्ञापन


युवक के घायल होने के बाद आरोपी खुद ही उसे अस्पताल लाए थे, लेकिन इलाज केे दौरान युवक की मौत होने का पता चलने पर वे अस्पताल से भाग खड़े हुए। बाद मेें पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जगदीश पिता सूरजपाल सिंह चौहान है। वह गोविंद काॅलोनी मेें रहता है। उसका नितिन और सिकंदर से विवाद हुआ था। दोनो जगदीश के पूर्व परिचित थे और अवैध संबंधों की बात पर तीनों का विवाद हुुुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोनो आरोपियों ने जगदीश के सिर पर लोहे की राॅड मार दी। जब सिर से ज्यादा खून बहने लगा तो आरोपी उसे अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन जगदीश की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पत्नी के गले पर मारे चाकू

इंदौर के चोइथराम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोपी और वार पत्नी पर करना चाहता था,लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और   पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मंडी में ही मजदूरी करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed