फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Husband was having an affair, wife used to oppose, hence murdered

Indore News: पति का चल रहा था अफेयर, पत्नी करती थी विरोध, इसलिए कर दी हत्या

Thu, 25 Dec 2025 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Dec 2025 07:32 PM IST
सार

हत्या के बाद पति रमेश घर सेे भाग गया। बेटे ने बताया कि मां और पिता  के बीच  एक महिला को लेकर विवाद होता था।  इसी कारण पिता ने हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस रमेश चौहान की तलाश कर रही है। उसने मोबाइल भी बंद कर रखा है। 

विज्ञापन
Indore News: Husband was having an affair, wife used to oppose, hence murdered
इंदौर में महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति का दूसरी महिला से अफेयर था। पत्नी इस बात पर आपत्ति लेती थी। आए दिन इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते थे। बुधवार रात पति ने भारी वस्तु से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। काम से लौटकर जब बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। इसके बाद पति फरार हो गया।

विज्ञापन

 

घटना निरंजनपुर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली संगीता चौहान का शव पुलिस ने बरामद किया। उसके सिर से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारी वस्तु से महिला के सिर पर वार किया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन



हत्या के बाद पति घर से फरार है। एक बेटे ने बताया कि मां और पिता रमेश चौहान के बीच अक्सर एक महिला को लेकर विवाद होता था। पिता उससे अक्सर मिलने जाते थे और मां इस बात पर आपत्ति लेती थी। संभवत: इसी कारण पिता ने हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस रमेश चौहान की तलाश कर रही है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या की असली वजह पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटा घर पहुंचा तो भागा पिता

मृतका का बेटा आकाश नौकरी करने जाता है। वह बुधवार रात घर लौटा तो संगीता रसोई में फर्श पर थी और सिर से खून बह रहा था। बेटे ने घर में बैठे पिता से कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। इसके बाद अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो पिता घर से भाग गया। बेटे आकाश ने संगीता को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रमेश ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पड़ोसियों ने बताया कि शाम के समय दोनों के बीच कहासूनी हो रही थी। इसकी आवाजें भी आ रही थी।

हत्या के बाद पति रमेश घर सेे भाग गया। बेटे ने बताया कि मां और पिता  के बीच  एक महिला को लेकर विवाद होता था।  इसी कारण पिता ने हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस रमेश चौहान की तलाश कर रही है। उसने मोबाइल भी बंद कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed