फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: Heavy rains drench city, monsoon alert issued for 23 districts

Indore News : दो दिन की झमाझम से इंदौर तरबतर, अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ बारिश की आहट

Fri, 15 Aug 2025 07:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

Indore News: 15 अगस्त को इंदौर में दिनभर चली बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। लगातार दो दिन हुई वर्षा ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
indore news: Heavy rains drench city, monsoon alert issued for 23 districts
इंदौर में दिभर गिरा पानी। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

15 अगस्त का दिन इंदौर के लिए राहत लेकर आया। सुबह से बादलों ने दस्तक दी और दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। दोपहर में शुरू हुआ बारिश का यह दौर रात तक चलता रहा। कल रात से शाम 7 बजे तक आधा इंच से अधिक पानी गिरा।
विज्ञापन


गर्मी और उमस से मिली राहत
कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश ने इंदौर को तरबतर कर दिया। लंबे समय के बाद इंदौर में लगातार दो दिन बारिश हुई और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश से एक ट्रफ गुजर रही है। एक मानसून ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश का दौर बना हुआ है।
विज्ञापन


इंदौर को अगस्त के दूसरे पखवाड़े से उम्मीद
वैज्ञानिकों के अनुसार, अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में कई जिलों में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोटे की 82 प्रतिशत बारिश हो चुकी
मध्यप्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है जबकि 30.3 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 82 प्रतिशत है। वहीं, अब औसत आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6.7 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.4 इंच ज्यादा यानी 23.9 इंच बारिश हो चुकी है।


अगस्त में भी इंदौर में अच्छी बारिश होती है
इंदौर में अगस्त महीने में औसत 28 इंच बारिश का रिकॉर्ड है, जो साल 1944 में दर्ज किया गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 को बना था। इस दिन साढ़े 10 इंच पानी गिरा था। पिछले 10 साल में दो बार 17 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर में अगस्त महीने की औसत बारिश 10 से 11 इंच है। महीने में 12 से 13 दिन तक बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed