{"_id":"68a5f2aadfcca1af8a08207f","slug":"indore-news-heavy-rainfall-brings-relief-temperature-drops-in-city-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में झमाझम बारिश से राहत, तापमान गिरा और उम्मीदें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में झमाझम बारिश से राहत, तापमान गिरा और उम्मीदें बढ़ीं
Wed, 20 Aug 2025 09:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:37 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में लगातार दूसरे दिन हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक ढाई इंच से ज्यादा दर्ज की गई और रातभर रुक-रुककर जारी रही।
विज्ञापन
इंदौर में आज दिनभर चला बारिश का दौर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लगातार हो रही बारिश से शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार दोपहर 1 बजे इंदौर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर शाम तक चलती रही। कल रात 9 बजे से आज शाम 7 बजे तक आधे इंच से अधिक पानी गिरा। रात 9 बजे के बाद भी अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रही और सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अगस्त महीने का औसत कोटा 10 इंच का है, जिसमें से करीब 7 इंच बारिश पूरी हो चुकी है। इनमें से 3 इंच बारिश तो केवल दो दिनों में दर्ज की गई है।
सीजन का आधा कोटा पूरा
इंदौर में पूरे मानसून सीजन का औसत 36 इंच बारिश माना जाता है। इस लिहाज से अब तक आधे से अधिक कोटा यानी 22 इंच बारिश पूरी हो चुकी है। बुधवार को इंदौर में दिन का तापमान 29.8 और रात का 22.5 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है, जिसके कारण इंदौर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलावा दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय है। 21-22 अगस्त को सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।