फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news hawala business rajkot bus

Indore News: बस की डिक्की में मिले करोड़ों रुपए और 22 किलो चांदी, हवाला का माल होने की आशंका

Sun, 07 Apr 2024 02:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

इंदौर से राजकोट जा रही थी बस, रास्ते में रुकवाकर पार्सल रखा, पुलिस पार्सल रखने वाले युवक तक पहुंची।
 

विज्ञापन
indore news hawala business rajkot bus
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

झाबुआ पुलिस ने इंदौर से राजकोट जाने वाली बस की डिक्की से 1 करोड़ 28 लाख नकद और 22 किलो 600 ग्राम चांदी जप्त की है। राहुल ट्रेवल्स की बस की डिक्की में मिले इस पैसे और चांदी को देखकर पुलिस भी चौंक गई है। पुलिस को बस ड्राइवर ने बताया है कि यह रुपए और चांदी विष्णु नाम के युवक ने रखे थे। वह गंगवाल बस स्टैंड के आगे से बैठा था। कुछ देर के बाद उसे लगा कि पुलिस को पता चल गया है तो वह रुपए और चांदी को छोड़कर भाग गया। उसने रुपए और चांदी का बोरा एक पार्सल बताकर बस की डिक्की में रखा। पुलिस पार्सल रखने वाले युवक तक पहुंच गई है और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह सब राजकोट के बड़े हवाला और सराफा कारोबारी भीकाजी का है। 
विज्ञापन


कैसे पकड़ा पुलिस ने
राहुल ट्रेवल्स की बस शुक्रवार रात इंदौर से राजकोट के लिए निकली। रात 12.30 बजे बस की पिटोल चेकपोस्ट पर जांच हुई जो झाबुआ के पास एमपी का आखिरी चेक पोस्ट है। इसके बाद यहां पर गुजरात की सीमा लग जाती है। क्रमांक MP13ZF6432 की बस को SST, FST के साथ झाबुआ पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग में पकड़ा। बस की डिक्की को खोला तो एक बोरे में रुपए और चांदी की सिल्लियां मिली। पुलिस ने ड्राइवर विनोद हिरवे और योगेश डंडोरे से पूछताछ की। दोनों यह नहीं बता पाए कि पार्सल रखने वाला युवक विष्णु कहां गया। उन्होंने बस इतना बताया कि विष्णु कोरियर कंपनी में काम करता है। दोनों ने बताया कि वह अक्सर पार्सल लेकर बस से आता-जाता है लेकिन बस के ऑफिस से टिकट बुक नहीं कराता। वह बीच रास्ते में ही बैठता है। इसके बदले वह ड्राइवर को पार्सल के एवज में कुछ रुपए दे देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed