{"_id":"69cdfcd39d42d51dcd0f3b1d","slug":"indore-news-hanuman-janmotsav-jayanti-ranjeet-hanuman-temple-pitra-parvat-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पितृ पर्वत, रणजीत हनुमान पर उमड़े भक्त, सुबह से शरबत-लस्सी, शाम को भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पितृ पर्वत, रणजीत हनुमान पर उमड़े भक्त, सुबह से शरबत-लस्सी, शाम को भंडारा
Thu, 02 Apr 2026 10:51 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:51 AM IST
सार
Indore News: प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर और पितृ पर्वत पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। बाबा रणजीत को केसरिया महल के रूप में सजाया गया है और भक्तों की सुविधा के लिए कूलर, शरबत व विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पितृ पर्वत , रणजीत हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर बाबा रणजीत को भव्य केसरिया महल में विराजित किया गया है जहां वे अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को केसरिया पर्दों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिससे पूरा वातावरण केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
केसरिया महल थीम और विशेष श्रृंगार
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने जानकारी दी कि इस वर्ष जन्मोत्सव पर मंदिर को केसरिया महल की थीम पर तैयार किया गया है। उत्सव की शुरुआत रात 10 बजे बाबा के महाभिषेक के साथ हुई जिसके पश्चात श्रृंगार की प्रक्रिया शुरू हुई जो तड़के 3 बजे तक चली। सुबह 6 बजे जन्मोत्सव की विशेष आरती संपन्न हुई जिसके बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिए गए। मंदिर में भव्य फूल बंगला भी सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दर्शनार्थियों के लिए सुगम व्यवस्थाएं
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में करीब 40 कूलर और पानी की फुहार छोड़ने वाले विशेष पंखे लगाए गए हैं। भक्तों के चलने के लिए जमीन पर कारपेट बिछाया गया है और धूप से बचने के लिए शेड की व्यवस्था की गई है। दर्शन के लिए जिग-जैग पैटर्न बनाया गया है ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। मंदिर में चल रहे रणजीत लोक के निर्माण कार्य के कारण भक्तों का प्रवेश बड़ी पार्किंग की ओर से रखा गया है।
विज्ञापन
शरबत, फ्रूट सलाद, लस्सी और छाछ का वितरण
श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर शीतल जल और एक स्थान पर शरबत की व्यवस्था की गई है। दर्शन के पश्चात बाहर निकलते समय भक्तों को फ्रूट सलाद, लस्सी और छाछ का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आगामी 7 अप्रैल को मंदिर परिसर में 70 हजार भक्तों के लिए एक विशाल चलित भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
पितृ पर्वत पर भव्य आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव का उत्साह इंदौर के पितृ पर्वत पर भी देखते ही बन रहा है। मंदिर समिति के महेश दलोदरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद हनुमान जी को पारंपरिक दाल-टिक्कड़ का भोग लगाया गया। शाम 6 बजे महाआरती के साथ भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन