फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Guests will also get a taste of desi dishes at the summit, Mawa Bati, Dal Baffle will be on the m

Indore News: समिट में मेहमानों को देसी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद, मावा बाटी, दाल बाफले होंगे मेन्यू में

Sat, 22 Feb 2025 10:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

इंदौर यात्रा की स्मृति को सहजने के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। जिसमें इंदौर की खासियत राजवाड़ा की प्रतिकृति बनाई गई है। उद्योगपति अपनी सेल्फी लेकर इंदौर की यात्रा को सहेज सकते हैं।

विज्ञापन
Indore News: Guests will also get a taste of desi dishes at the summit, Mawa Bati, Dal Baffle will be on the m
विमानतल पर बनी हेल्प डेस्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेहमान विदेशी व्यंजनों के साथ देशी चटखारों का भी लुत्फ लेंगे। मालवा में प्रसिद्ध दाल बाफले और मावा बाटी भी मेहमानों को परोसे जाने वाले मेन्यू में शामिल होगी। इसके अलावा गुलाब जामुन, रबड़ी, इंद्राणी रबड़ी, सहित कई व्यंजनों से मेहमानों की थाली सजेगी। मालवा के व्यंजनों को बनाने के लिए मालवा क्षेत्र के हलवाई भोपाल में पहुंच चुके है।

विज्ञापन

 

गेंहू की रोटी के अलावा चूल्हे पर बनी मक्का अौर बाजारे की रोटी भी लंच में परोसी जाएगी। समिट में चीन, जापान, थाइलैंड, दुबई, इंडोनेशिया, मलेशिया सहित अन्य शहरों के निवेशक भी शिरक्त करेंगे। उनके लिए थाई, मेक्सिकन और चायनिस व्यंजनों को भी बनाया जाएगा। इंदौर की बड़ी होटलों के कुछ कुक भी भोपाल पहुंचे है।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट पर तैयार हुई हेल्प डेस्क

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। समिट में देश व विदेश से निवेशक शामिल होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर चार्टड विमानों की पार्किंग रहेगी। कई निवेश इंदौर होकर सड़क मार्ग से भोपाल जा सकते है। इसके चलते इंदौर में व्यवस्थाएं हो चुकी है। प्रमुख मार्गों पर फ्लैक्स और होर्डिंग लगाए गए है। कई निवेशक आईटी पार्क, इंडस्ट्रील पार्क का दौरा भी करेंगे। उसके लिए भी इंदौर में इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर एयरपोर्ट पर मेहमानों का भारतीय परंपरा अनुसार तिलक व मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत व सत्कार किया जाएगा। उनके लिए एक हेल्प डेस्क भी बन चुकी है। रविवार से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा।




इंदौर यात्रा की स्मृति को सहजने के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। जिसमें इंदौर की खासियत राजवाड़ा की प्रतिकृति बनाई गई है। उद्योगपति अपनी सेल्फी लेकर इंदौर की यात्रा को सहेज सकते हैं। इंदौर से भी समिट में शामिल होने के लिए 60 से ज्यादा उद्योगपति जाएंगे। वे रविवार शाम को भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे दूसरे देशों व प्रदेशों के निवेशकों के सामने प्रदेश की ब्रांडिंग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed