फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: GSITS college student dies by suicide in hostel, body found hanging

Indore News: इंदौर के नामी कॉलेज में छात्र ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में मिला शव, मचा हड़कंप

Thu, 11 Sep 2025 12:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में बीई के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र बुधवार सुबह से ही अपने कमरे से बाहर नहीं आया था, जिसके बाद शाम को दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
Indore News: GSITS college student dies by suicide in hostel, body found hanging
Jodhpur News :संजू बिश्नोई ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएसआईटीएस (SGSITS) में बीई (BE) की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब सामने आई जब दोपहर से शाम तक छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उसके दोस्तों और हॉस्टल स्टाफ ने मिलकर दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, गर्लफ्रेंड को किया था आखिरी Video Call
विज्ञापन


हॉस्टल के कमरे में मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमन वर्मा (20) के रूप में हुई है, जो अनूपपुर जिले का रहने वाला था। वह वल्लभ नगर स्थित श्रीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसने हाल ही में जीएसआईटीएस कॉलेज में दाखिला लिया था। अमन का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों और हॉस्टल स्टाफ ने तोड़ा दरवाजा
हॉस्टल के कर्मचारियों और छात्रों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही अमन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। दोपहर में जब उसका रूममेट कॉलेज से वापस लौटा तो उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम 7 बजे तक भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो हॉस्टल वार्डन को सूचना दी गई। इसके बाद अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अमन का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।

आत्महत्या का कारण अज्ञात
पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। अमन के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है, और उसके माता-पिता अनूपपुर से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्र ने यह कदम उठाया। अमन ने इसी साल 21 अगस्त को ही हॉस्टल में रहना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed