{"_id":"66e44c654ac59c63c40602d2","slug":"indore-news-girls-crime-case-harassment-extortion-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में नाबालिग छात्रा की सुसाइड: पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में नाबालिग छात्रा की सुसाइड: पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया
Fri, 13 Sep 2024 07:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:59 PM IST
सार
युवक छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान करता था, मोबाइल पर भी गलत मैसेज भेजता था। जबरदस्ती बात करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के द्वारकापुरी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल से मिले स्क्रीन शॉट और मैसेज के आधार पर उसके घर के नजदीक रहने वाले युवक देवेंद्र पंवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा को देवेंद्र पंवार परेशान करता था, स्कूल से छुट्टी होने पर रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था और जबरदस्ती बातचीत का दबाव बनाता था। छात्रा के परिवार ने बताया कि देवेंद्र की हरकतों से लड़की परेशान हो गई और उसने जहर खा लिया।
मोबाइल में मिले मैसेज
पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को चेक किया, जिसमें देवेंद्र द्वारा भेजे गए स्क्रीन शॉट और मैसेज मिले हैं। इन्हीं सब बातों को आधार मानकर पुलिस ने देवेंद्र पंवार पर कार्रवाई की है। इस घटना ने एक बार फिर से समाज में महिला सुरक्षा और युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव के मुद्दों को उठाया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर काम करने की जरूरत है। पुलिस के एएसआई आनंद मिश्रा ने बताया कि मृतका 11वीं की छात्रा थी। आरोपी देवेंद्र पंवार पर 108 BNS 2023 के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई को छात्रा ने जहर खा लिया। उसे अन्नपूर्णा इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 26 जुलाई को ही उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
परिजन ने बताया देवेंद्र परेशान करता था
छात्रा के परिवार ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र पंवार आए दिन बेटी को परेशान करता था। स्कूल से छुट्टी होने पर रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था। जबरदस्ती बातचीत का दबाव बनाता। उसकी हरकतों से लड़की परेशान हो गई और उसने जहर खा लिया। लड़की के भाई ने भी बताया कि उसने देवेंद्र को समझाइश दी थी। लेकिन वह नहीं माना।