फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Girls clash during religious procession in Bajrang Nagar, video goes viral

Indore News: पालकी यात्रा में युवतियों के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Tue, 29 Jul 2025 06:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में सावन सोमवार की पालकी यात्रा के दौरान युवतियों के गुटों में विवाद हो गया। श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।

विज्ञापन
Indore news: Girls clash during religious procession in Bajrang Nagar, video goes viral
पालकी यात्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में सावन के तीसरे सोमवार को निकाली गई पालकी यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवतियों के गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले यह बहस के रूप में शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: जुलाई खत्म, इंदौर में आधी बारिश भी नहीं हुई, आज भी सुबह से सिर्फ रिमझिम
विज्ञापन


कहासुनी से शुरू होकर मारपीट तक पहुंचा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पालकी यात्रा के दौरान दो गुटों की युवतियों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला गर्म होते ही दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे चलने लगे। एक युवती और उसके साथी को अन्य युवतियों ने घेरकर पीटा। मौके पर मौजूद स्थानीय रहवासी और श्रद्धालुओं ने स्थिति को संभालते हुए बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बना रहे थे राहगीर और श्रद्धालु
घटना के दौरान कई वाहन चालक और राहगीर सड़क पर रुक गए और मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बनाने लगे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के बीच हाथापाई और मारपीट की पूरी घटना साफ तौर पर नजर आ रही है। इस घटना ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
इस मामले में जब हीरानगर पुलिस से संपर्क किया गया तो थाने के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed