{"_id":"66c7261700a00350d5048246","slug":"indore-news-girl-student-crime-case-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म, कोचिंग के रास्ते में हुई थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म, कोचिंग के रास्ते में हुई थी मुलाकात
Thu, 22 Aug 2024 05:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:27 PM IST
सार
छात्रा इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आई थी, महाराजपुर जाकर केस दर्ज करवाया। इंदौर के थाने में लिखित जानकारी भेजी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
इंदौर की एमआईजी पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, छतरपुर में रहने वाली 25 साल की छात्रा ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 2022 से इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। मार्च 2023 में उसकी ऋषि से पहचान हुई। कोचिंग आने-जाने के दौरान वह उससे मिलता था। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और एक दूसरे को पसंद करने लगे।
ऋषि ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। तब छात्रा ने घरवालों से बात कर जबाब देने की बात कही। परिवार के लोगों से बात की तो वह तैयार हो गए। मोबाइल से ऋषि की जीजा और दीदी से बात कराई। ऋषि के पिता गोपाल भी परिवार के लोगों से शादी की बात कर चुके थे।
ऋषि का एमआईजी में ऑफिस था। 25 जनवरी 2024 को एमआईजी इलाके में मुझे फ्लैट दिला और वहां आने जाने लगा। उसने एक दिन कहा कि जब शादी करना है तो पढ़ाई बंद कर दो। उसके कहने पर पढ़ाई बंद कर दी। फ्लैट पर आने जाने के दौरान उसने कई बार उसने संबंध बनाए। 17 जुलाई को पीड़िता को अपने घर महाराजपुर जाना था। उस दिन ऋषि ने कॉल कर कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
कारण पूछने पर फोन काट दिया। इसके बाद पीड़िता ने ऋषि के पिता गोपाल को कॉल किया। उन्हें ऋषि के बारे में बताया। पिता ने कहा कि जब वह शादी करने को तैयार नहीं है तो वह क्या कर सकते हैं। इसके अगले दिन ऋषि के पिता का कॉल आया और कहा कि अपने परिवार को लेकर इंदौर आ जाओ। इसके बाद ऋषि के ऑफिस पर दीदी को लेकर पहुंची। यहां उसके पिता गोपाल और ऋषि दोनों ने शादी की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद महाराजपुर जाकर परिवार से बात की। वहां के थाने में लिखित शिकायत कर इंदौर भेजी गई। इसके बाद इंदौर में केस दर्ज किया गया।