फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Ganesh idol tableaux construction begins in closed mills despite financial challenges

Indore News: मिलें भले बंद हुईं पर झांकियों की परंपरा जिंदा, मजदूरों ने शुरू किया निर्माण

Sat, 26 Jul 2025 07:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 26 Jul 2025 07:12 AM IST
सार

Indore News: इंदौर की बंद पड़ी मिलों में इस बार भी मजदूरों ने गणेश पूजन के साथ झांकियों के निर्माण की शुरुआत कर दी है। हुकुमचंद मिल और कल्याण मिल समेत अन्य स्थानों पर तैयारियां जारी हैं। 

विज्ञापन
Indore news: Ganesh idol tableaux construction begins in closed mills despite financial challenges
झांकियों का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की वर्षों पुरानी मिलें भले ही अब बंद हो चुकी हैं, लेकिन वहां की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं आज भी जीवित हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी हुकुमचंद मिल सहित अन्य मिलों में गणेश पूजन के साथ झांकियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मजदूरों ने बताया कि वे हर साल की तरह इस बार भी परंपरा को निभाते हुए झांकियां तैयार करेंगे, लेकिन महंगाई के चलते निर्माण लागत में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तीन झांकियों के निर्माण में 9 से 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। मजदूरों को उम्मीद है कि प्रशासन, नगर निगम, प्राधिकरण और अन्य संस्थाओं की ओर से हर साल मिलने वाली आर्थिक सहायता इस बार भी समय पर मिल जाएगी।
विज्ञापन


96वें वर्ष में कल्याण मिल समिति ने किया निर्माण का शुभारंभ
कल्याण मिल गणेश उत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पारंपरिक झांकी निर्माण का 96वां वर्ष मनाते हुए गणेश पूजन के साथ इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरनाम सिंह धारीवाल, इंटक के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर यादव, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, भाजपा नेता जीतू यादव, नरेंद्र श्रीवंश, मदन परमालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं हुकुमचंद मिल सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष किशनलाल बोकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र श्रीवंश ने बताया कि झांकियों का निर्माण कार्य बंगाल से कारीगरों के आने के बाद 29 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा, क्योंकि कारीगर 28 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


झांकी निर्माण के लिए विभिन्न स्रोतों से आर्थिक सहायता
हुकुमचंद मिल समिति के श्री श्रीवंश के अनुसार, हर साल उन्हें आर्थिक सहयोग प्राधिकरण से 3 लाख, नगर निगम से 2 लाख, कलेक्टर से 1 लाख और कांग्रेस नेताओं सज्जन सिंह वर्मा व सत्यनारायण पटेल से 25-25 हजार रुपये की सहायता प्राप्त होती है। इन सबका उपयोग झांकियों के निर्माण में किया जाता है। तीन झांकियों पर कुल मिलाकर 9 से 10 लाख रुपये तक का व्यय होता है। श्री श्रीवंश ने कहा कि झांकियों की भव्यता बनाए रखने के लिए यह सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर साल श्रद्धालुओं की अपेक्षाएं और जनभागीदारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण और नगर निगम ने भी शुरू की तैयारी, टेंडर हुए जारी
गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी के दौरान निकलने वाली झांकियों को लेकर नगर निगम ने भी निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। वहीं, प्राधिकरण ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाल ही में संपन्न बोर्ड बैठक में झांकियों व अन्य व्यवस्थाओं हेतु 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्राधिकरण भी हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन झांकियां बनाएगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है, जिसके चलते तैयारियों को समय रहते पूरा करने की योजना बनाई जा रही है ताकि परंपरागत चल समारोह भव्यता के साथ संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed