फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : ganesh celebration at mental hospital krishna guruji honored social workers

Indore News: मानसिक चिकित्सालय में गूंजे गणपति भजन, गुरुजी ने दिए ‘विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड

Tue, 02 Sep 2025 10:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Sep 2025 10:38 PM IST
सार

Indore News: मानसिक चिकित्सालय में आज गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने डॉक्टरों और टीम का सम्मान किया और जितेंद्र सुमन व सुशीला तिवारी को विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड से नवाजा।

विज्ञापन
indore news : ganesh celebration at mental hospital krishna guruji honored social workers
जितेंद्र सुमन व सुशीला तिवारी को विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड से नवाजा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गणेश आरती के मानवीकरण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी आज मानसिक चिकित्सालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. वी. एस. पाल, डॉ. राहुल माथुर और पूरी टीम का तिरंगे दुपट्टे से सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: एमवाय अस्पताल में चूहे के कुतरने का शिकार हुए एक नवजात की मौत, दो नर्सिंग अधिकारी निलंबित
विज्ञापन


सेवाभाव के लिए मिला विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड
कई वर्षों से मानसिक रोगियों की सेवा कर रहे जितेंद्र सुमन और सुशीला तिवारी को उनकी निरंतर सेवाओं के लिए विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों ने कठिन परिस्थितियों में मानसिक रोगियों की देखभाल कर समाज में मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुजी बोले – रोगियों की सेवा है दैविक कार्य
इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने कहा, बुद्धि प्रदायक मंगलदाता गणेश हैं। जिनकी बुद्धि में चिकित्सीय कठिनाई आती है, उनका इलाज और सेवा करना दैविक कार्य है। हमारे दोनों विघ्नहर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में मानसिक रोगियों की सेवा कर न जाने कितनों को बुद्धि वापस लौटाई और डॉक्टरों की मदद से उन्हें स्वस्थ कर उनके घर पहुंचाया।

संस्था ने मरीजों को कराया स्वल्पाहार
मानसिक चिकित्सालय की टीम के साथ-साथ कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी से अनिल कुमार, आकाश नागर, पीकू यादव, उमापति पांडे और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था की ओर से सभी मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया गया और वातावरण में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज उठे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed