फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news flight late schedule status booking route ticket

Indore News: शारजाह की फ्लाइट दो घंटे लेट हुई, मुंबई में खराब हुआ विमान, दस और फ्लाइट पर भी असर

Wed, 16 Oct 2024 03:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

फ्लाइट के लेट होने से यात्रियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई से शारजाह जाकर आता है इंदौर और वापस जाता है शारजाह।
 

विज्ञापन
indore news flight late schedule status booking route ticket
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर कल रात यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, जब शारजाह से आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। यह फ्लाइट (आईएक्स 256/255) आमतौर पर रात 10:35 बजे शारजाह से इंदौर आती है और रात 12:10 बजे वापस शारजाह के लिए रवाना होती है। कल इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्री पहले से ही रात 9 बजे से एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर चुके थे, लेकिन विमान रात 12:20 बजे पहुंचा और 1:30 बजे वापस रवाना हुआ।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी से हुई लेट
विमान के देर से आने का कारण मुंबई में विमान की तकनीकी खराबी बताई गई। अधिकारियों के अनुसार, यह फ्लाइट पहले मुंबई से शारजाह गई और वहां से इंदौर के लिए रवाना हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण इसमें करीब दो घंटे की देरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप इंदौर से शारजाह जाने का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ। फ्लाइट के लेट होने से यात्रियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


दस से ज्यादा फ्लाइट पर पड़ा असर
इसके अलावा, शारजाह फ्लाइट के साथ अन्य 10 से ज्यादा उड़ानें भी प्रभावित रहीं। इन फ्लाइटों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु की दोपहर की फ्लाइट और इंडिगो की दिल्ली, नागपुर, शिर्डी, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई की उड़ानें शामिल थीं। ये उड़ानें भी एक से दो घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे पूरे दिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed