फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Fire breaks out in Industry House on AB Road many people trapped on upper floor

Indore News: एबी रोड स्थित इंडस्ट्री हाउस में लगी आग, 15 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया

Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एबी रोड स्थित इंडस्ट्री हाउस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी है।

विज्ञापन
Indore News Fire breaks out in Industry House on AB Road many people trapped on upper floor
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एबी रोड स्थित इंडस्ट्री हाउस में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। आग चौथी और पांचवीं मंजिल में लगी है। इससे ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए। उन्हें निकालने के लिए फायर ब्रिगेड का अमला सक्रिय हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


फिलहाल, आग को बुझाने और लोगों को वहां से निकालने के प्रयास तेज हो गए हैं। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में दमकल भी मौके पर पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर हैं। दस माला इंडस्ट्री हाउस में लगी आगे के बाद लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए और मदद मिलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 से ज्यादा लोगों को निकाला
फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 से ज्यादा लोगों को सीढ़ियों के रास्ते निकाला। ऑक्सीजन मास्क पहन कर गए कर्मी अपने साथ ढेर सारे गीले कपड़े लेकर गए थे। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग मुंह पर गीला कपड़ा लगा कर नीचे आए। चौथी मंजिल पर ज्यादा धुंआ होने की वजह से पास की बिल्डिंग पर चढ़कर फायर ब्रिगेड ने आग पर पानी की बौछार की। धुंआ निकालने के लिए केबिनों के शीशे फोड़ दिए।



बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम
आग लगने की वजह से पलासिया से विजयनगर की तरफ जाने वाले वाहन बस लेन से होकर गुजरने लगे। रोड का एक हिस्सा बंद होने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। बस लेन में सिटी बस, एम्बुलेंस भी देर तक फंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed