फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Encroachers attacked forest department personnel who had gone to remove encroachments from forest

Indore News: वन भूमि से कब्जा हटाने गए वनकर्मियों पर कब्जा करने वालों ने किया हमला, वाहनों के कांच फोड़े

Sun, 19 Jul 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 19 Jul 2026 06:01 AM IST
सार

इंदौर के चोरल रेंज में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर कब्जाधारियों ने पथराव कर हमला कर दिया। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया, जबकि दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच फूट गए।

विज्ञापन
Indore News: Encroachers attacked forest department personnel who had gone to remove encroachments from forest
वनभूमि पर कब्जा किए हुए लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर चोरल रेंज में पेड़ काटकर वन भूमि पर कब्जा करने वालों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। वनकर्मी जमीन मुक्त कराने पहुंचे थे, लेकिन कब्जा करने वाले ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। पथराव के कारण दो जेसीबी मशीनों और एक वाहन के कांच फूट गए। पथराव में एक वनकर्मी भी घायल हो गया।

विज्ञापन

चोरल रेंज में शनिवार को वन विभाग का अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। वन भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े और उन्हें मौके से भगाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने अमले पर पथराव किया, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया।

विज्ञापन

 

यह घटना चोरल रेंज के रसकुडिया वन क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाला गिनावल परिवार पिछले कुछ समय से वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। वन भूमि पर लगे पेड़ काटकर वहां खेती करने की तैयारी की जा रही थी। करीब 10 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कब्जे की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अमले ने वन भूमि पर बोई गई फसल हटाई तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बात पर पहले बहस हुई, फिर विरोध करने वाले हिंसक हो गए और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ ग्रामीण तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों को डराने लगे। पथराव में वनकर्मी आनंद सिंह घायल हो गए। इस मामले में वनकर्मियों की शिकायत पर सिमरोल पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed