फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news encounter crime update

Indore News: आरिफ, नाहिद और यूसुफ हमें मार डालेंगे... मकान बेचना है, इंदौर में घर की दीवार पर लिखा

Wed, 15 May 2024 05:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 May 2024 05:33 PM IST
सार

12वीं के छात्र मोइन की हत्या के बाद परिजन खौफ में, घर के बाहर लिखा गुंडे हमें भी मार देंगे।

विज्ञापन
indore news encounter crime update
घर के बाहर लिखा जान को खतरा, घर बेचना है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई मोइन की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों शूटर को पकड़ लिया है। दोनों ने मोइन की हत्या करने के लिए आरिफ खिलजी से तीन लाख रुपए की सुपारी ली थी। आरिफ ने इन्हें एडवांस में सिर्फ पांच हजार रुपए दिए थे और कहा था कि बाकि के पैसे काम होने के बाद मिलेंगे। मोइन की हत्या के बाद दोनों शूटर अपनी रकम लेने का सोच रहे थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हाथों पकड़ा गए। 
विज्ञापन


क्या है मामला
रविवार को 12वीं के छात्र मोइन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोइन का बड़ा भाई मुदस्सिर आजाद नगर में रहने वाले आरिफ खिलजी की बेटी को भगा ले गया था और उससे शादी कर ली थी। इससे आरिफ खिलजी नाराज था। इसके बाद आरिफ ने शूटर वसीम उर्फ शाकिर और अमन शाह को तीन लाख रुपए में मुदस्सिर के भाई मोइन को मारने की सुपारी दी थी। मोइन की हत्या के बाद पुलिस ने दोनों शूटर को मंगलवार रात में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दहशत में परिजन
मंगलवार को शाकिर औऱ अमन का शॉर्ट एनकाउंटर करने के बाद भी मोइन के परिजन दहशत में हैं। इनका कहना है कि एक बेटा तो छीन लिया लेकिन अभी आरिफ अन्य लोगों की भी जान ले लेगा। मृतक मोइन के परिजन ने अपने मकान को बेचने की भी तैयारी कर ली है। मोइन के परिजन ने मकान के बाहर लिखा है कि हमें जान का खतरा है और आरोपी हमें मार डालेंगे, इसलिए मकान बेचना है। मोइन के परिजन का कहना है कि हमने पुलिस में भी अपनी सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है लेकिन हम यह मकान बेचकर यहां से जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed