फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Emergency landing of flight coming from Goa to Indore, there was a fault in the hydraulic system

Indore News: गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी

Mon, 21 Jul 2025 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

विमान जब इंदौर के समीप था तो लैंडिंग से पहले पायलट ने देखा कि प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद पायलेट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अंडर कैरिज वाॅर्निंग मैसेज भेजा।

विज्ञापन
Indore News: Emergency landing of flight coming from Goa to Indore, there was a fault in the hydraulic system
इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा से सोमवार को इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर विमानतल पर कराई गई। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने वाॅर्निंग मैसेज भेजा था। इसके बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की दमकलें व अन्य स्टाॅफ अलर्ट मोड पर रहा और पायलट ने सकुशल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। प्लेन में 140 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित है।

विज्ञापन

 

इंडिगो की फ्लाइट ने रोज की तरह दोपहर सवा तीन बजे गोवा से इंदौर के लिए उड़ान भरी। विमान जब इंदौर के समीप था तो लैंडिंग से पहले पायलट ने देखा कि प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अंडर कैरिज वाॅर्निंग मैसेज भेजा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दमकलें रनवे के आसपास तैनात हो गई। सुरक्षा से जुड़ा स्टाॅफ भी सतर्क हो गया, लेकिन शाम पांच बजे सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

विज्ञापन

 

तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद विमान में सवार यात्री भी डर गए थे, लेकिन लैंडिंग के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। इंदौर में गत दिनों रायपुर जा रहे विमान भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान ने इंदौर से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण आधे घंटे बाद फ्लाइट को फिर इंदौर एयरपोर्ट पर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के समय यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ था। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर ही विमान उड़ने से पहले इमरजेंसी गेट खुला होने का संकेत पायलट को मिला था। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच की गई थी और फ्लाइट आधे घंटे लेट हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed