फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Elections were held in 22 zones of Indore, BJP president is in control of all.

Indore News: इंदौर के 22 जोनों के चुनाव हुए, सभी पर भाजपा के अध्यक्ष काबिज

Wed, 21 Feb 2024 02:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

शहर में 15 से ज्यादा कांग्रेस के पार्षद है, लेकिन एक भी जोन कांग्रेस के हिस्से में नहीं आया। दरअसल जोनों में वार्डों का समायोजन इस तरह किया गया कि बहुमत भाजपा पार्षदों को रहे। जोन अध्यक्ष तय करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई।

विज्ञापन
Indore News: Elections were held in 22 zones of Indore, BJP president is in control of all.
जोन अध्यक्षों के चुनाव से पहले भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नगर निगम के शहर में 22 जोनल कार्यालयों के जोन अध्यक्षों का निर्वाचन बुधवार को हुआ। नगर निगम परिषद भाजपा की है, इसलिए इंदौर के सभी 22 जोनो पर अध्यक्ष भी भाजपा के ही बने है।

विज्ञापन

शहर में 15 से ज्यादा कांग्रेस के पार्षद है, लेकिन एक भी जोन कांग्रेस के हिस्से में नहीं आया। दरअसल जोनों में वार्डों का समायोजन इस तरह किया गया कि बहुमत भाजपा पार्षदों को रहे। जोन अध्यक्ष तय करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई।

विज्ञापन

जोन से जुड़े वार्डों के पार्षदों को जोन पर बुलाया गया। जोन अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए पार्षदों से नामांकन फार्म जमा कराए गए। जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पहले से जिन पार्षदों के नाम तय कर रखे। दूसरे पार्षदों ने उन्हें ही जोन अध्यक्ष बनाने की सहमति दी। बहुमत के आधार जोन अध्यक्ष चुने गए। अब निर्वाचित जोन अध्यक्ष बैठकें कर जोन स्तर पर मंजूर होने वाले कार्य स्वीकृत कर सकेंगे।

इन पार्षदों को मिली जिम्मेदारी

बुधवार को हुए निर्वाचन के बाद जोन एक में भावना मनोज मिश्रा, जोन दो में मीता राठौर, जोन तीन में गजानंद गावड़े, जोन चार में पराग कौशल, जोन पांच में मुन्नालाल यादव, जोन छह में सुनीता चौखंडे,जोन सात मेें पूजा पाटीदार, जोन आठ में संगीता जोशी, जोन 9 से लालबहादुर वर्मा,जोन दस से पुष्पेंद्र पाटीदार, जोन -11 से महेश बसवाल, जोन-12 से रुपा पांडे, जोन-13 से अेापी आर्य, जोन-14 से नितिन शर्मा,जोन-15 से हरप्रित लुथार, जोन-16 से संदीप दुबे, जोन-17से संध्या जायसवाल, जोन-18 से मृदुल अग्रवाल, जोन-19 से प्रणव मंडल, जोन-20 से बरखा मालू, जोन 21 से प्रशांत बड़वे और जोन-22 से सुरेश कुरवाड़े अध्यक्ष चुने गए। कुल 22 जोनों से 85 वार्ड जुड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed