फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Elders of Indore will also be able to show the power of their voice

Indore News: इंदौर के बुजुर्ग भी दिखा सकेंगे अपनी आवाज का दम, जानें कैसे करें आवेदन और कितना बड़ा है इनाम

Sat, 15 Feb 2025 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

इंदौर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए गायन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। रजिस्ट्रेशन 12 से 20 फरवरी तक निःशुल्क होगा। पूरे भारत से आवेदन आमंत्रित हैं। विजेताओं को 51,000 व 21,000 रुपए के नगद पुरस्कार मिलेंगे।

विज्ञापन
Indore News: Elders of Indore will also be able to show the power of their voice
इंदौर में सीनियर नागरिकों को गायकी का मंच मिलने वाला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में अनूठा आयोजन होने जा रहा है। संगीत पसंद करने वाले बुजुर्गों को अपनी गायकी का हुनर दिखाने मंच प्रदान किया जा रहा है। इसमें 60 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हिस्सा ले सकेंगे।   
विज्ञापन


संगीत के प्रति लगाव लगभग हर इंसान में होता है। यह वह कला है जो न उम्र देखती है, न सीमा। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि जिनके पास सुरों की अनमोल प्रतिभा होती है, उनमें से कई लोगों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए सही मंच नहीं मिल पाता। खासकर हमारे वरिष्ठ नागरिक, जिनके अनुभव और सुरों में एक अलग गहराई होती है, अक्सर अपनी इस प्रतिभा को दबाए रखते हैं। इस कमी को दूर करने और वरिष्ठ नागरिकों की संगीत प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर, इंदौर की अनूठी गायन प्रतियोगिता 'वॉइस ऑफ सीनियर्स-7' इस वर्ष फिर से सुरों की गूंज को हर दिल तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला दोनों भाग ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन के लिए आवेदन इस बार पूरे भारतवर्ष से आमंत्रित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया था, और इस बार इसका दायरा और भी बड़ा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तारीख 20 फरवरी रखी गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। वॉट्सएप के जरिए 7805985935 पर भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। ऑफलाइन फॉर्म्स आनंदम के ऑफिस स्कीम नंबर 78 से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी तय किए गए हैं। प्रथम विजेता को 51,000 रुपए और द्वितीय विजेता को 21,000 रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed