फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news drunk car driver hits policeman during checking in Lasudia

Indore News: इंदौर में नशेड़ी चालक का आतंक, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग गया

Fri, 16 Jan 2026 07:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 16 Jan 2026 07:16 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक नशे में कार चला रहे चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
indore news drunk car driver hits policeman during checking in Lasudia
कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया इलाके में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। आरोपी नशे की हालत में बताया जा रहा है, जिसने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ...
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले फील्डिंग करना होगा मास्टरस्ट्रोक, ओस गिरने के बाद बदलेगी रणनीति
विज्ञापन


तेज रफ्तार इनोवा ने बैरिकेडिंग तोड़ी
जानकारी के अनुसार डीआरपी लाइन के पुलिसकर्मी गुरुवार रात करीब 11 बजे सत्य साईं स्कूल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान इनोवा कार क्रमांक MP09 BE 0227 तेज रफ्तार में चौराहे पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी रवि चंद्रवंशी घायल
कार को रोकने के लिए पुलिसकर्मी रवि चंद्रवंशी आगे आए, तभी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई।


घायल पुलिसकर्मी का इलाज
घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी घायल रवि चंद्रवंशी को तुरंत बाम्बे हास्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राऊ में बीजेपी नेता से हुआ विवाद
इसी रात इंदौर के राऊ इलाके में थाने के सामने चेकिंग के दौरान एक स्थानीय भाजपा नेता गोला उर्फ नरेंद्र मंडेला का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। मौके पर टीआई राज राठौर सहित अन्य स्टाफ पहुंचा। बताया गया कि डीआरपी जवान द्वारा रोके जाने पर नेता नाराज हो गए थे। काफी देर तक बहस के बाद पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed