फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Drain tapping project worth Rs 150 crore flopped, broken chambers will be rebuilt after CM's disp

Indore News: डेढ़ सौ करोड़ का नाला टैपिंग प्रोजेक्ट फ्लाॅप, सीएम की नाराजगी के बाद टूटे चैंबरों फिर बनेंगे

Mon, 15 Jan 2024 09:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

कई स्थानों पर चैंबर टूट चुके है। नगर निगम ने सोमवार को टूटे चैंबरों के स्थान पर नए चैंबर बनाने के टेेंडर जारी किए है। सबसे ज्यादा हालत भागीरथपुरा से निरंजनपुर के बीच के हिस्से के चैंबरों की खराब हुई है। अब वहां फिर से नए चैंबर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore News: Drain tapping project worth Rs 150 crore flopped, broken chambers will be rebuilt after CM's disp
छावनी क्षेत्र में कान्ह नदी की यह स्थिति है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कान्ह नदी को गंदे पानी से मुक्त करने के लिए शहर में डेढ़ सौ करोड़ नाला टैपिंग प्रोजेक्ट पर खर्च हुए। शहर में आठ साल से यह काम जारी था और 400 आउट फाल्स बंद किए गए थे,लेकिन उसके बावजूद हालात नहीं बदले। नालों में आज भी गंदगी बह रही है और शहर में इस प्रोजेक्ट के तहत जहां पर बड़े चैंबर बनाए गए थे, वे भी तहस नहस हो चुके है।

विज्ञापन

शिप्रा नदी को गंदगी से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास, उज्जैन और इंदौर जिले के कलेक्टरों को जिम्मेदारी दी है। इसके बाद अब अफसर भी सक्रिय हो गए है। शिप्रा को मैला करने वाली कान्ह नदी इंदौर से बहती है और उज्जैन के पहले शिप्रा नदी में मिलती है।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहर की सड़कों को खोद कर नाले किनारे बड़े पाइप बिछाकर नालों की तरफ जाने वाले सीवरेज को पाइपों से जोड़ा था, लेकिन बारिश के दिनों में वर्षाजल उन पाइपों में तेजी से जाता है और लाइन व चैंबर वर्षाजल का प्रेशर झेल नहीं पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर चैंबर टूट चुके है। नगर निगम ने सोमवार को टूटे चैंबरों के स्थान पर नए चैंबर बनाने के टेेंडर जारी किए है। सबसे ज्यादा हालत भागीरथपुरा से निरंजनपुर के बीच के हिस्से के चैंबरों की खराब हुई है। अब वहां फिर से नए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि पाइपों के जरिए सीवरेज का पानी सीधे कबीटखेड़ी ट्रीटमेेंट प्लांट तक पहुंच सके।



इस काम पर दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। आने वाले कुछ दिनों मेें यह काम जारी होगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस नाला टैैंपिग प्रोजेक्ट की लाइन और चैैंबर जहां भी खराब हुए है। उसे ठीक किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed