{"_id":"68fcdc938c530060ce0302f7","slug":"indore-news-dr-rohini-ghavri-audio-clip-mp-chandrashekhar-azad-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 'कटेगा खरबूजा ही', इंदौर की डॉ. रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर 'रावण' पर की नई पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 'कटेगा खरबूजा ही', इंदौर की डॉ. रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर 'रावण' पर की नई पोस्ट
Sat, 25 Oct 2025 08:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:16 PM IST
सार
Indore News: इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन पर सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण से जुड़ा एक 'फेक' ऑडियो AI की मदद से बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर और रोहिणी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी एक ऑडियो क्लिप को लेकर विवादों में आ गई हैं। इस ऑडियो के संबंध में दिल्ली पुलिस से एक ऑनलाइन शिकायत की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह ऑडियो क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है और यह 'फेक' है।
यही तो मैं चाहती थी...
शिकायत दर्ज होने के बाद डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। यही तो मैं चाहती थी कि जांच हो और सत्यता का प्रूफ हो।" अपनी पोस्ट में उन्होंने इस जांच की मांग का स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: कैफे जा रही ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ जब शुक्रवार को डॉ. रोहिणी ने फेसबुक पर लाइव आकर चंद्रशेखर आजाद 'रावण' पर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले रोहिणी ने चंद्रशेखर से बातचीत का एक ऑडियो भी अपलोड किया था। आरोप है कि इस ऑडियो में चंद्रशेखर कथित तौर पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर कोई टिप्पणी कर रहे हैं। इसी ऑडियो क्लिप को अब एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने AI-जनरेटेड और फेक बताया है।
दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
डॉ. रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "@DelhiPolice 6 महीने से आपने मेरी FIR तो नहीं की लेकिन वो सांसद है, इसलिए अब इन्हीं की सुन लो और निष्पक्ष जांच करो।" उन्होंने कहा कि पूरा देश सच जानना चाहता है और यह सच्चाई अब दिल्ली पुलिस ही सामने ला सकती है। उन्होंने आगे कहा, "पूरे एक घंटे की ऑडियो मैं आपको भेजूंगी जिसमें हम दोनों की बहुत गंभीर बात हो रही है। कुछ भी AI से नहीं बनाया गया इसकी जांच की जाए, खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर कटेगा खरबूजा ही।"