फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news diwali deepawali phataka crackerss crime case

Indore News: पटाखे फोड़ने में खूब हुई हुड़दंग, 16 केस दर्ज, बच्ची पर छोड़ा रॉकेट, आंख में लगा

Sat, 02 Nov 2024 06:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

Indore News: दीपावली के दिन असामाजिक तत्वों ने पटाखे जलाकर बच्चों पर फेंके, कहीं दुकानों में पटाखे फेंकने से तनाव हुआ। पुलिस दिनभर स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश करती रही। 
 

विज्ञापन
indore news diwali deepawali phataka crackerss crime case
Deepawali - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दीपावली के मौके पर पटाखे जलाने को लेकर कई जगहों पर विवाद सामने आए हैं, जिससे शहर में कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न थानों में कई मामलों में शिकायतें दर्ज की हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 12 थानों में पटाखे जलाने को लेकर झगड़े और मारपीट के 16 मामले दर्ज हुए हैं। इन विवादों के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


पहला मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के इमली बाजार का है, जहां किशन दूध डेयरी के सामने रहने वाले विवेक पुरोहित ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के सामने कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। जब विवेक ने उन्हें पटाखे फोड़ने से मना किया, तो आरोपी अभिषेक गोड़ उर्फ गोंदिया ने उनके साथ मारपीट की और उनके घर के सामने तोड़फोड़ की। विवेक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर के बाहर फोड़ने पर मना किया
सदर बाजार थाने में ही एक अन्य मामला अर्जुन सिंह नगर के वीरेंद्र गोदानिया की शिकायत पर दर्ज किया गया। वीरेंद्र ने बताया कि उनके पड़ोसी रोहित उर्फ बिट्टू, विकास राठौड़ और एक अन्य व्यक्ति घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान पटाखे जलाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इस झगड़े में वीरेंद्र पर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर रोहित, विकास और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची पर फेंका रॉकेट, आंख में लगा
एरोड्रम पुलिस को भी सुविधा नगर इलाके से एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता राहुल बेनीवाल ने पुलिस को बताया कि जब वे अखंड नगर की एक गली से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि दो लोग, जिनके नाम दिनेश और साहिल बोराडे हैं, लापरवाही से पटाखे फोड़ रहे थे। राहुल के अनुसार, दिनेश ने रॉकेट पटाखा जलाकर उनकी तरफ फेंक दिया, जिससे पटाखा उनकी भतीजी कृष्ण प्रिया की आंख में जा लगा और वह घायल हो गई। जब राहुल ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। इसके बाद राहुल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। 

पटाखे जलाने से हुए विवाद
इसके अलावा, राजेंद्र नगर, एमआईजी थाना, विजय नगर और अन्य क्षेत्रों में भी पटाखे फोड़ने को लेकर झगड़े की घटनाएं सामने आई हैं। इन सभी विवादों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में विवाद का कारण पटाखों की वजह से होने वाली परेशानी और पटाखों को अनुचित स्थानों पर जलाना रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा हुई और बहस के दौरान मामले झगड़े तक पहुंच गए। 


पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। दीपावली के अवसर पर इस प्रकार की घटनाएं लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग पटाखे जलाते समय दूसरों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें ताकि इस तरह के विवादों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed