फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news diwali deepawali 2024 crime drugs

Indore News: छह महीने के बच्चे पर फेंके पटाखे, निगम की गाड़ियां जलाई, वाहन चालकों पर फेंके बम

Fri, 01 Nov 2024 10:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में दिवाली पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हुड़दंगियों ने शहर में जगह जगह उत्पात किए। कारें जलाई, निगम की गाड़ियां फोड़ दी, राहगीरों पर बम फेंके।

विज्ञापन
indore news diwali deepawali 2024 crime drugs
इंदौर में दिवाली पर कई जगह आग लगी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में इस बार दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी के चलते शहर के कई हिस्सों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हुड़दंगियों ने शहर में जगह जगह उत्पात किए। छह महीने के बच्चे को लेकर जा रहे माता पिता पर पटाखा फेंक दिया। मां की साड़ी जल गई और बच्चा भी उसकी चपेट में आ गया। रात में मां बच्चे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों ही हालत अब सामान्य है। 
विज्ञापन


निगम की गाड़ियां जलाई
करीब 15 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की खबरें मिलीं, जिनमें होटल, टेंट हाउस, लकड़ी के गोडाउन और कई दुकानें शामिल थीं। राजबाड़ा इलाके में देर रात एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बजरंग नगर में रात के दौरान अज्ञात लोगों ने नगर निगम की जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ रातभर शहर में दौड़ती रहीं, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। 
विज्ञापन


दिन से ही शुरू हो गई थी घटनाएं
आगजनी की घटनाएं दीपावली के दिन से ही शुरू हो गई थीं। शहर में जगह-जगह आतिशबाजी और पटाखों के चलते दमकल विभाग पहले से ही तैयारियों में जुटा था। दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इसी का नतीजा रहा कि आगजनी की अधिकतर घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़े हादसे टल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के दौरान शहर के अम्मार नगर इलाके में स्थित बादशाह मंडपम नामक एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब 40 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर इस आग को काबू में किया। हालांकि इस दौरान टेंट हाउस मालिक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अलसुबह 5:30 बजे जीएनटी मार्केट में लकड़ी के पीठे में भी आग लगने की सूचना मिली। इस आग पर भी दमकल विभाग की गाड़ियों ने एक घंटे के अंदर ही काबू पा लिया। 

लोगों की कारें जला दी
इसके अलावा, बजरंग नगर इलाके में एक अज्ञात कारण से सड़क पर खड़ी नगर निगम की जेसीबी में भी आग लगा दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस ने इस आग को जल्दी ही बुझा लिया। हीरानगर पुलिस थाने की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह आग शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई थी। इसके साथ ही जवाहर मार्ग पर रजत जैन नामक व्यक्ति की कार में भी आग लग गई। कार में उस वक्त रजत का परिवार मौजूद था, लेकिन वे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 


बाजारों में भी दुकानों में लगी आग
इन घटनाओं के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी आगजनी की कई छुटपुट घटनाएं सामने आईं। होटल अमर विलास, नयापुरा मस्जिद के पास स्थित एक कारखाना, निपानिया जोशी का एक मकान, रेलवे गोदाम के पास जैन प्रॉपर्टी की दुकान, और रावजी बाजार थाने में जब्त की गई एक बाइक में भी आग लग गई। गौराकुंड इलाके में एक कपड़े की दुकान, पालदा में एक मकान, नरेन्द्र तिवारी मार्ग पर एक घर, और कांच मंदिर के पास भी आग लगने की घटनाएं हुईं। नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगजनी की इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed