फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news digvijay singh devendra singh yadav letter social media congress

Indore News: दिग्विजय सिंह ने की कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष की बेइज्जती, सोशल मीडिया पर आया पत्र

Mon, 14 Oct 2024 04:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 14 Oct 2024 04:17 PM IST
सार

इंदौर के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे, उन्होंने युवा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने को कहा तो दिग्विजय नाराज हो गए और कहा पहले इंदौर के चुनाव जितवाओ।

विज्ञापन
indore news digvijay singh devendra singh yadav letter social media congress
दिग्विजय से नाराज देवेंद्र सिंह ने लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यादव ने इस पत्र में दिग्विजय को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। यादव ने पत्र में लिखा है कि आपसे रेसिडेंसी पर मुलाकात के दौरान भाजपा के विरुद्ध आंदोलन की जानकारी दी, तब आपने कहा कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जिताओ। मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूं की आपका उम्मीदवार अक्षय बम जो तीन महीने पहले सक्रिय हुआ था, वह अब भाजपा में है। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौर ने भी भाजपा जॉइन कर ली। मैं निरंतर भाजपा के खिलाफ आंदोलन करता था, करता रहूंगा।
विज्ञापन


दिग्विजय से नाराज होकर लिखा पत्र
दरअसल दिग्विजय सिंह दशहरा आयोजन के लिए इंदौर आए थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने रेसीडेंसी पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उस समय देवेंद्र सिंह यादव भी कुछ युवा नेताओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। यादव ने दिग्विजय से मुलाकात के दौरान बताया कि उनके द्वारा इंदौर में भाजपा के खिलाफ किस तरह से आंदोलन चलाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय सिंह से कहा कि यह हमारे युवा नेता है आप इनके साथ फोटो खिंचवा लीजिए। यादव के इतना कहते ही दिग्विजय भड़क गए और बोले कि, जाओ पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जिताओ। इसके बाद नाराज देवेंद्र सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ चले गए। 
विज्ञापन


मैंने अपनी नाराजगी बता दी है
देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मैंने पत्र लिखकर उनकी जेब में रख दिया। उन्होंने पूछा कि ये क्या है तो मैंने बताया कि यह व्यक्तिगत है आप पढ़ लेना। इसमें मैंने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। उन्होंने मुझे बुरी तरह अपमानित किया लेकिन मैंने उनका सम्मान करते हुए कुछ नहीं कहा। सिर्फ पत्र लिखकर अपनी नाराजगी बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed