फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news digital bhagavad gita and ramayan introduced at ahilya central library

Indore News: अब गीता-रामायण की गूंज सुनाई देगी लाइब्रेरी में, डिजिटल युग में धार्मिक अनुभव का नया अंदाज

Fri, 22 Aug 2025 07:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 22 Aug 2025 07:16 AM IST
सार

Indore News: शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में अब पाठक डिजिटल भागवत गीता और रामायण का श्रवण अनुभव कर सकेंगे। संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा शुरू की गई पहल के तहत विशेष डिवाइस के माध्यम से श्लोक, मंत्र, भजन और संवाद सुने जा सकते हैं।

विज्ञापन
indore news digital bhagavad gita and ramayan introduced at ahilya central library
संभागायुक्त ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में लगातार किए जा रहे नवाचारों की श्रृंखला में अब एक और पहल जुड़ गई है। अब यहां पाठक डिजिटल भागवत गीता और रामायण का श्रवण कर सकेंगे। इन ग्रंथों को विशेष डिवाइस की सहायता से सुना जा सकता है। इसकी शुरुआत संभागायुक्त दीपक सिंह ने की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में लगे धर्म विशेष के नाम से मोहल्लों के बोर्ड निगम ने हटाए, मंत्री ने ली थी आपत्ति
विज्ञापन


डिजिटल युग के साथ कदमताल
शहर के इस पुस्तकालय में एक लाख से अधिक किताबों का विशाल संग्रह है। बदलते समय और डिजिटल युग को देखते हुए पुस्तकालय अब तकनीक के साथ कदम से कदम मिला रहा है। पुस्तकालय प्रमुख डॉ. लिली डावर ने बताया कि इन ग्रंथों में निर्धारित स्थान पर डिवाइस टच करते ही ध्वनि सुनाई देती है। डॉ. डावर का कहना है कि डिजिटल स्वरूप आज की आवश्यकता है, इसलिए आगे भी ऐसे ग्रंथ लाने की योजना है ताकि युवाओं और बच्चों में पढ़ने की रुचि और बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है खास
* श्रीराम मंदिर के शिखर पर डिवाइस टच करते ही मंदिर की घंटी बजती है।
* भक्तों के मुख पर डिवाइस लगाते ही "श्रीराम नाम" सुनाई देता है।
* दोनों ग्रंथों में भजन, संवाद, श्लोक और मंत्र भी रिकॉर्ड किए गए हैं।

घर ले जाने की सुविधा नहीं
डिजिटल गीता और रामायण का अनुभव केवल पुस्तकालय परिसर में ही कराया जाएगा। इन्हें घर ले जाने या अकेले उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा। यह पुस्तकें पुस्तकालय टीम की निगरानी में ही उपलब्ध रहेंगी और विशेष कलेक्शन के रूप में सुरक्षित रखी जाएंगी।

चार साल से लगातार नवाचार
पुस्तकालय प्रमुख डॉ. लिली डावर ने बताया कि पुस्तकालय में पिछले चार साल से लगातार नवाचार हो रहे हैं। अब डिजिटल ग्रंथों के जुड़ने से पुस्तकालय की पहचान और भी समृद्ध हुई है। हाल ही में किए गए कुछ नवाचार इस तरह से हैं...
* नई सदस्यता योजना
* बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ने की पहल
* स्कूली छात्रों के भ्रमण कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed