Indore News:धार लोकसभा भाजपा उम्मीदवार सावित्री ठाकुर बोली-भोजशाला में मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित होगी
ठाकुर ने कहा कि भोजशाला मेें मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना का एक अलग केस लगा हुआ है,जो हम जीत चुके है। फिलहाल सर्वे चल रहा है। इसके बाद फैसला आने के बाद भोजशाला में मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार लोकसभा सीट पर दोनो दलों ने फोकस किया हैै। भाजपा ने धार लोकसभा सीट से सावित्री ठाकुर को उम्मीदवार बनाया हैै।ठाकुर पहले भी धार संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी है। धार में फिलहाल विवादों मेें रहने वाली भोजशाला का सर्वे हो रहा हैै।
इस बारे में ठाकुर ने कहा कि भोजशाला मेें मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना का एक अलग केस लगा हुआ है,जो हम जीत चुके है। फिलहाल सर्वे चल रहा है। इसके बाद फैसला आने के बाद भोजशाला में मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित होगी। उन्होंने tअमर उजाला से खास बातचीत में अन्य सवालों के जवाब भी दिए।
-धार जिले में डूब प्रभावित क्षेत्र का चुनाव में हमेेशा मुद्दा गरमाता है। अभी क्या हालात है?
-डूब क्षेत्र की भाजपा ने हमेशा चिंता की है। उनके दर्द को अपना दर्द मानकर भाजपा सरकार ने उनका पूरा ध्यान रखा। बीच में कांग्रेस की सरकार आई, उन्होंने पता नहीं क्या किया।डूब प्रभावितों के विस्थापन की प्रक्रिया हो गई हैै। लगातार डूब क्षेत्र का सर्वे होता है। जलजमाव होने पर प्रभावितों को नए स्थान पर बसाया जाता है। मुआवजा भी दिया जा रहा है।
-धार भोजशाला में मूर्ति स्थापना की मांग भी हमेशा उठती है। अभी सर्वे भी चल रहा है।
भोजशाला की मूर्ति का केस हम कोर्ट से केस जीत चुके है। मूर्ति स्थापित होना है,लेकिन एक अन्य याचिका में कोर्ट के आदेश पर आर्कियोलाॅजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम धार में है। वह भोजशाला का सर्वे कर रही है। इसके बाद कोर्ट फैसला देगा और मूर्ति वहां स्थापित होगी।
-धार लोकसभा क्षेत्र मेें आदिवासी वोटर सबसे ज्यादा है।विधानसभा में कांग्रेस को ज्यादा सीटेें मिली। क्या आदिवासी भाजपा के साथ नहीं है।
भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने आदिवासी समाज की हमेशा चिंता की है। विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें जरुर कम थी,लेकिन लोकसभा चुनाव में बीते दस सालों से धार की लोकसभा सीट भाजपा जीत रही है। आदिवासी समाज को उनका हक दिलाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। योजनाअेां का समाज को फायदा मिल रहा है।आदिवासी क्षेत्रों के गांव सड़कों से जुड़े हैै। खेतों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल पहुंचाया जा रहा है।
