फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Demonstration at the bungalow of State Congress President Jitu Patwari, BJP workers arrived with

Indore News:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर प्रदर्शन, भाजपा नेत्रियों ने पोस्टर फाड़े।

Fri, 03 May 2024 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 May 2024 07:14 PM IST
सार

मौके पर मौजूद पुलिस ने दूसरे बेरिकेडों को अड़ाकर महिला नेत्रियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस नाकाम रही और महिलाएं बेरिकेेड हटाकर पटवारी के बंगले तक जा पहुंची।

विज्ञापन
Indore News: Demonstration at the bungalow of State Congress President Jitu Patwari, BJP workers arrived with
पटवारी के निवास पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रदेश मंत्री इमरती देवी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। भाजपा ने इसे महिलाअेां का अपमान बताते हुए पटवारी के बिजलपुर स्थित निवास पर प्रदर्शन करने पहुंची।

विज्ञापन


उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेड लगाए थे,लेकिन उन्हें हटाते हुए महिला कार्यकर्ता बंगले के सामने पहुंच गई और खूब नारेबाजी की। वे अपने साथ चूडि़यां भी लाई थी। उन्हें भी बंगले के सामने फेंके।

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां और कार्यकर्ता दोपहर में पटवारी के बिजलपुर पर एकत्र होने लगी। पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी लगी तो उन्होंने रास्ते पर बेरिकेड लगा दिए और महिला पुलिस भी वहां तैनात कर दी गई, लेकिन महिला नेत्रियां नारेबाजी करते हुए बेरिकेड हटाकर बंगले की तरफ बढ़ने लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने दूसरे बेरिकेडों को अड़ाकर महिला नेत्रियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस नाकाम रही और महिलाएं बेरिकेेड हटाकर पटवारी के बंगले तक जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी करने के साथ कुछ महिला नेत्रियों ने चुडि़यां भी निवास के सामने फेंकी और पटवारी के पोस्टर्स भी फाड़े।प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि भाजपा महिला नेत्रियोंं ने बंगले पर पोस्टर फाड़े और उस पर जूते चप्पल बरसाए। पोस्टर में  भगवान राम और हनुमान के चित्र भी थे। उन्होंने भगवान का अपमान किया। 


उधर भाजपा की राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने पटवारी के बयान पर पत्रकारवार्ता ली और कहा कि पटवारी ने एक दलित महिला के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की। उनका यह बयान कांग्रेस का चरित्र दर्शाता है। पटवारी की महिलावर्ग के प्रति क्या सोच है। यह उनके बयान से पता चल गया। लोकसभा चुनाव  में महिला वर्ग कांग्रेस को इस बात के लिए सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed