Indore News: इंदौर में एडीएम और आईडीए की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है दीपक सिंह
इंदौर मेें संभागायुक्त पद के अलावा वे आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इंदौर की एडीएम रही रुचिका चौहान को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2007 की बैैैच के आईएएस अफसर दीपक सिंह को इंदौर का संभागायुक्त बनाया गया है। सिंह छह साल पहले इंदौर के एडीएम रह चुके है। इसके अलावा वे लंबे समय तक आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी रहे है।
वे इंदौर के माहौल को अच्छी तरह समझते है,इसलिए सरकार ने उन्हें इंदौर भेजा है। पुराने कार्यकाल में सिंह का इंदौर के राजनेतागणों से भी अच्छा तालमेल रहा है। आईडीए सीईअेा के बाद वे धार कलेक्टर बनाए गए थे। बुरहानपुर कलेक्टर भी वे रह चुके हैै।
इंदौर मेें संभागायुक्त पद के अलावा वे आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इंदौर की एडीएम रही रुचिका चौहान को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है।
इंदौर के संभागायुक्त रहे माल सिंह का नाम पिछले दिनों हरदा पटाखा फैक्ट्री मामले में उछला था। उन्होंने पटाखा फैक्ट्री मालिक को स्टे दे दिया था। तब से ही उनके तबादले के कयास लगाए जा रहे थे।
