फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News dead body student Indore hostel police investigation

Indore News: बाथरूम के पास पड़ी मिली इंटीरियर डिजाइनिंग की स्टूडेंट, पुलिस तलाश रही मौत की वजह

Thu, 05 Dec 2024 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में 22 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनिंग छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम के पास मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार।

विज्ञापन
Indore News dead body student Indore hostel police investigation
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया इलाके में गुरुवार सुबह एक निजी हॉस्टल में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान कशिश वाधवानी के रूप में हुई है, जो ग्वालियर की रहने वाली थी और इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

इंदौर में पढ़ाई कर रही थी कशिश
लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कशिश के पिता के एम वाधवानी रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। कशिश पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। बुधवार से वह किसी का फोन नहीं उठा रही थी, जिससे उसके परिवार और दोस्तों को चिंता हुई। उसका दोस्त तनिष्क जब उसे देखने के लिए हॉस्टल पहुंचा, तो उसने कशिश को बाथरूम के पास बेहोश हालत में पाया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

मौत कैसे हुई पता नहीं
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत कैसे हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला आत्महत्या का है, किसी दुर्घटना का, या फिर इसमें किसी तरह की साजिश शामिल है। कशिश का परिवार और करीबी लोग इस घटना से बेहद सदमे में हैं। इस दुखद घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। घटना के संबंध में और जानकारी या अपडेट मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed